बांग्लादेश के खिलाफ आगा का कॉन्ट्रोवर्शियल रन आउट: बैटर क्रीज से बाहर था, ये डेड बॉल नहीं थी; जानिए रूल्स क्या कहते हैं
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे ODI में हुए कंट्रोवर्शियल रन आउट पर मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने सफाई दी है। MCC ने साफ कहा- सलमान आगा को आउट देना रुल्स के मुताबिक था। यानी फैसला बिल्कुल सही था।
पहले MCC के बारे में जान लीजिए। इसे आप इन 3 पॉइंट्स से समझ सकते हैं
- क्रिकेट के नियम MCC ही लिखता है। (जैसे- आउट कैसे दिया जाएगा, पिच कितनी बड़ी होगी, बैट का साइज क्या होना चाहिए)
- ICC भी MCC के बनाए रुल्स को ही मानता है।
- MCC लंदन के लॉर्ड्स मैदान का मालिक है।
- MCC 1787 में बना था।

यह पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे का मामला है।
‘डेड बॉल’ नहीं थी
मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने साफ कहा - नॉट आउट देने का कोई भी ठोस कारण नहीं था। बैटर क्रीज से बाहर था। बॉल भी डेड नहीं हुई थी। प्लेयर्स की टक्कर से बॉल अपने आप डेड नहीं मानी जाती। ऐसे में अंपायर के पास अलग फैसला देने का ऑप्शन नहीं था। अगर हर टक्कर के बाद बॉल को डेड मान लिया जाए तो प्लेयर्स इसका गलत यूज कर सकते हैं।
आगा को सजा
आउट होने के बाद आगा ने गुस्से में हेलमेट और ग्लव्स फेंक दिए थे। इसके लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council) ने फटकार लगाई। साथ ही एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया।

सलमान ने बॉल उठाने में मिराज की मदद करनी चाही।
अब पूरा मामला जान लीजिए
दरअसल, मैच में पाकिस्तान टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की। इसी दौरान 39वां ओवर बांग्लादेश के कप्तान और ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने किया। ओवर की चौथी बॉल पर स्ट्राइक पर मौजूद रिजवान ने लॉग ऑन की ओर हल्के हाथ से शॉट खेला।
तब नॉन स्ट्राइक पर क्रीज से बाहर खड़े सलमान आगा ने हटकर बॉल को जाने दिया। मिराज ने पैर लगाकर बॉल रोक ली। दोनों प्लेयर आपस में टकरा गए। सलमान ने बॉल उठाने में मिराज की मदद करनी चाही। बांग्लादेशी कप्तान ने तेजी से बॉल उठाई और स्टम्प्स में दे मारी।

बांग्लादेशी कप्तान ने तेजी से बॉल उठाई और स्टम्प्स में दे मारी।
सलमान इस तरह हुए रनआउट
बता दें सलमान क्रीज से बाहर थे। ऐसे में मिराज ने रनआउट की अपील कर दी। फील्ड अंपायर ने मामला थर्ड अंपायर की ओर रेफर किया। तब थर्ड अंपायर ने सलमान को आउट करार दिया। सलमान सोच रहे थे कि वे बॉल उठाने में मदद कर रहे हैं। इससे उन्हें गुस्सा आया और पवेलियन जाते समय ग्लव्स और हेलमेट फेंक दिए।

ODI सीरीज पाकिस्तान हारा
बांग्लादेश ने 3 मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। 11 साल बाद बांग्लादेश ने पाकिस्तान को एक ODI सीरीज में हरा दिया है। पिछली बार बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज 2015 में जीती थी।

11 साल बाद बांग्लादेश ने पाकिस्तान को एक ODI सीरीज में हरा दिया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे

