इंडिया से सीरीज के बीच न्यूजीलैंड के 3 प्लेयर बाहर: फर्ग्यूसन, हेनरी और जेमीसन तीनों चोटिल; ODI सीरीज में खेलेंगे
Published: Updated:
2 min read

भारतीय टीम ने शुरुआती 3 मैच जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। अभी दो मैच बाकी हैं। (फोटो- BLACKCAPS)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर 5 टी20 की सीरीज खेल रही है। मेजबान न्यूजीलैंड टीम को शुरुआती तीन मैच हार मिली और उसने सीरीज 0-3 से गंवा दी है। अभी दो मैच और बाकी हैं, लेकिन उससे पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। उसके तीन गेंदबाज चोट के चलते बाहर हो गए हैं।
पहले बात लॉकी फर्ग्यूसन की करते हैं, जिन्हें दूसरे मैच में दाईं पिंडली में दर्द महसूस हुआ था। स्कैन में हल्की चोट पता चली। इसके चलते अब वे बाकी दो मैच भी नहीं खेल सकेंगे। फर्ग्यूसन के एक या दो हफ्ते तक आराम करना पड़ेगा है। फर्ग्यूसन की जगह मैथ्यू फिशर को टीम में जगह मिली है।
ये भी पढ़ें: अभिषेक ने गेल का रिकॉर्ड तोड़ा: पावरप्ले में हाइएस्ट स्कोर, 40 बॉल बाकी रहते जीत; 3rd T20I में बने ये रिकॉर्ड्स
हेनरी और जेमीसन भी बाहर
दूसरी ओर फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर काइल जेमीसन और पेसर मैट हेनरी भी चोट के चलते बाकी दो मैच से बाहर हो गए हैं। हालांक दोनों ODI सीरीज में खेलते नजर आएंगे। फर्ग्यूसन के वनडे सीरीज से बाहर रहने की आशंका है।
मैट हेनरी को सीरीज के दूसरे टी20 के दौरान दाईं जांघ की मांसपेशियों में दर्द महसूस हुआ था। स्कैन में उन्हें भी हल्की चोट निकली। हालांकि वे वनडे सीरीज तक ठीक हो जाएंगे। जेमीसन को वर्कलोड मैनेज के चलते बाहर रखा गया है। हालांकि वे फोर्ड ट्रॉफी में कैंटरबरी टीम की ओर से खेलेंगे।
ये भी पढ़ें: इंडिया की ODI टीम में बदलाव संभव: प्रसिद्ध कृष्णा बाहर होंगे, नबी रिप्लेस कर सकते हैं; शमी का कोई चांस नहीं
न्यूजीलैंड की टी20 टीम
मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, बेवोन जैकब्स, नाथन स्मिथ, जोश क्लार्कसन, ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, जैक फॉक्स और ब्लेयर टिकनर।
न्यूजीलैंड की वनडे टीम
पहले 3 ODI के लिए टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग और ब्लेयर टिकनर।
आखिरी दो ODI के लिए टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग।
ये भी पढ़ें: विल जैक्स से बहस, अंपायर को धक्का दिया: अब पाकिस्तानी बॉलर हारिस पर 20% फाइन, एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला

