इंडिया की ODI टीम में बदलाव संभव: प्रसिद्ध कृष्णा बाहर होंगे, नबी रिप्लेस कर सकते हैं; शमी का कोई चांस नहीं
Published: Updated:
3 min read

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू ODI सीरीज के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर 5 टी20 की सीरीज खेल रही है। इसके बाद दोनों टीम के बीच 5 वनडे की सीरीज भी खेली जाएगी। इससे पहले खबर आ रही है कि तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पूरी तरह फिट नहीं हो सके हैं। ऐसे में उन्हें वनडे सीरीज से बाहर रहना पड़ेगा। कृष्णा की जगह आकिब नबी को मौका दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: अभिषेक ने गेल का रिकॉर्ड तोड़ा: पावरप्ले में हाइएस्ट स्कोर, 40 बॉल बाकी रहते जीत; 3rd T20I में बने ये रिकॉर्ड्स
नबी टीम में शामिल हो सकते हैं
एक न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में BCCI सोर्स के हवाले से यह खुलासा किया है। हालांकि फैन्स और कुछ दिग्गजों को उम्मीद है कि कृष्णा की जगह मोहम्मद शमी को मौका मिलना चाहिए, लेकिन रिपोर्ट में नबी को शामिल किए जाने का दावा किया है। BCCI की ओर से इस मामले में कोई बयान नहीं आया है।
इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की ODI सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीम के बीच दो टेस्ट की सीरीज भी खेली जाएगी। दोनों सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। इसमें टीम की कप्तानी शुभमन गिल ही संभालते नजर आएंगे।
कृष्णा का टेस्ट सीरीज खेलना जरूरी
वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू ODI सीरीज के दौरान कृष्णा को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। वे चोट से उबर रहे हैं। कृष्णा बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब के लिए हैं। उनका एक और दो नवंबर को फिटनेस टेस्ट होना है।
टीम मैनेजमेंट और सिलेक्शन कमेटी का मानना है कि कृष्णा का ODI के मुकाबले टेस्ट सीरीज खेलना ज्यादा जरूरी है। ऐसे में कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें: विल जैक्स से बहस, अंपायर को धक्का दिया: अब पाकिस्तानी बॉलर हारिस पर 20% फाइन, एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला
पहले तीन ODI की भारतीय स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।
आखिरी दो ODI के लिए स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।
भारतीय टेस्ट स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।
ये भी पढ़ें: अभिषेक-सूर्यवंशी की बैटिंग का असर: IND Vs NZ चौथे मैच के लिए 40 हजार टिकट्स बिके, ऑकलैंड स्टेडियम में बनेगा रिकॉर्ड

