वाइफ-गर्लफ्रेंड की NO ENTRY: रिपोर्ट- T20 WC में फैमिली के साथ नहीं रहेगी टीम इंडिया, BCCI का आदेश
Published:
2 min read

ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद बोर्ड ने फैसला किया था कि अगर विदेशी दौरा 45 दिन से ज्यादा का भी हो तो परिवार सिर्फ 14 दिनों तक ही साथ रह सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने T20 वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ियों के परिवारों को उनके साथ रहने की मंजूरी नहीं दी है। बोर्ड ने साफ किया कि परिवारों को अलग इंतजाम करना होगा। टीम मैनेजमेंट की अपील के बावजूद फैसला बदला नहीं गया।
अपना इंतजाम खुद करे
मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक, टीम इंडिया के मैनेजमेंट ने BCCI से पूछा था कि क्या खिलाड़ियों की वाइफ या मंगेतर टीम के साथ रह सकती हैं। बोर्ड ने इजाजत नहीं दी। साथ ही कहा- बोर्ड का फोकस डिसिप्लिन और परफॉर्मेंस पर है। हालांकि, परिवार चाहें तो अपना इंतजाम खुद कर सकते हैं। टूर्नामेंट के दौरान टीम प्राइवेट चार्टर फ्लाइट से ट्रैवल करेगी। कई खिलाड़ियों के पास पर्सनल शेफ हैं। वे पास के होटलों में ठहरे हुए हैं। वहीं खाना तैयार किया जा रहा है।
इस फैसले का असर सूर्यकुमार यादव समेत पूरी टीम पर पड़ेगा। टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत USA के खिलाफ जीत के साथ की थी। हो सकता है कि बोर्ड का यह फैसला कुछ खिलाड़ियों को रास न आए।
ऐसा पहले भी हुआ है
हालांकि, BCCI का यह नियम नया नहीं है। ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद बोर्ड ने कई गाइडलाइंस लागू की थीं। बदले हुए नियमों के तहत अगर कोई विदेशी टूर 45 या इससे ज्यादा दिन का होता है तो भी परिवार सिर्फ 14 दिन ही साथ रह सकते हैं।
COVID-19 के दौरान खिलाड़ियों को पूरे टूर के दौरान अपने परिवार के साथ रहने की इजाजत थी। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया टूर के बाद नियम सख्त कर दिए गए। ताकि प्लेयर्स फोकस रहें।
12 को नामीबिया से मुकाबला
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम शनिवार (12 फरवरी) को T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा मैच नामीबिया से खेलेगी। पहले मैच में 7 फरवरी को उसने USA को 29 रन से हराया। 15 को पाकिस्तान से और 18 को नीदरलैंड से मुकाबला शेडयूल्ड है।

