T20 वर्ल्डकप के 5 बड़े उलटफेर: पाकिस्तान USA से हारा, इंग्लैंड को नीदरलैंड ने हराया; कब-कब एसोसिएट देशों ने बड़ी टीमों को हराया
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. ‘फील द थ्रिल’… टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टैगलाइन शायद ऐसे ही मुकाबलों के लिए बनी है। 2 बार की चैंपियन इंग्लैंड नेपाल के खिलाफ उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बची। महज 4 रन की जीत ने इस टैगलाइन की तस्वीर दिखा रहा है।
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एसोसिएट टीमें कई बार बड़ी क्रिकेट ताकतों की नींद उड़ा चुकी हैं। इंग्लैंड को लास्ट बॉल पर जीत मिली। नेपाल की टीम को आखिरी गेंद पर 6 रन चाहिए थे, लेकिन वो नहीं बना की। इस तरह रोमांचक मैच को इंग्लैंड ने 4 रन से जीत लिया।
आइए तस्वीरों के जरिए ऐसे 5 मेमोरेबल उलटफेरों पर नजर डालते हैं…
नीदरलैंड Vs इंग्लैंड, 2009
2009 T20 वर्ल्ड कप का पहला मैच इंग्लैंड और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया था। नीदरलैंड्स ने आखिरी गेंद पर 4 विकेट से जीत हासिल की। T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहली बार था जब किसी एसोसिएट टीम ने किसी फुल मेंबर टीम को हराया था।
अफगानिस्तान Vs वेस्टइंडीज, 2016
वेस्टइंडीज ने 2016 का T20 वर्ल्ड कप जीता था। पूरे टूर्नामेंट में टीम को सिर्फ एक हार मिली। वह अफगानिस्तान के खिलाफ रही। नागपुर में अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 123 रन बनाए। फिर वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप को 117 रन पर रोक दिया।
नामीबिया Vs श्रीलंका, 2022
2022 टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। नामीबिया ने 2014 की चैंपियन श्रीलंका को हराया था। ऑस्ट्रेलिया के गीलॉन्ग में नामीबिया ने 163 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 108 रन ही बना सकी।
नीदरलैंड Vs साउथ अफ्रीका, 2022
2022 T20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 158 रन बनाए और 13 रनों से मैच जीत लिया। इस हार की वजह से साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। यह मैच एडिलेड में खेला गया था।
अमेरिका Vs पाकिस्तान, 2024
2024 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को अपने पहले ही मैच में अमेरिका से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 159 रन बनाए। अमेरिका ने भी 159 रन बना दिए। मैच सुपर ओवर में गया। सुपर ओवर में अमेरिका ने 18 रन बनाए। पाकिस्तान 13 रन ही बना सका।

