आज भी 3 मुकाबले-14014: न्यूजीलैंड vs कनाडा, आयरलैंड vs जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड vs नेपाल; यहां इन मैचों की डीटेल्स
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (17 फरवरी) को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। ये मैच चेन्नई, कैंडी और मुंबई में होंगे। इस दिन न्यूजीलैंड vs कनाडा , आयरलैंड vs जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड vs नेपाल के 3 बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। तो चलिए इनसे जुड़ी कुछ डीटेल्स जान लेते हैं…
न्यूजीलैंड vs कनाडा
मैच नंबर: 31
वेन्यू : एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक, चेन्नई
समय: 11:00 AM (भारतीय समय)
टॉस: 10:30 AM
दोनों की पॉसिबल XI:
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।
कनाडा : दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोवा (विकेट कीपर), हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरन सिंह, दिलोन हेलीगर, कलीम सना और अंश पटेल।
आयरलैंड vs जिम्बाब्वे
मैच नंबर : 32
वेन्यू: पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
समय: 3:00 PM (भारतीय समय)
टॉस: 2:30 PM
दोनों की पॉसिबल XI:
आयरलैंड: रॉस एडेयर, टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (कप्तान) (विकेट कीपर), कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क एडेयर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज और जोशुआ लिटिल।
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदीवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर और ब्लेसिंग मुजाराबानी।
स्कॉटलैंड vs नेपाल
मैच नंबर : 33
वेन्यू: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
समय: 7:00 PM (भारतीय समय)
टॉस: 6:30 PM
दोनों की पॉसिबल XI:
स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुनसे, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेट कीपर), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड करी और ब्रैड व्हील।
नेपाल: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेट कीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव और संदीप लामिछाने।

