इंडिया Vs न्यूजीलैंड 5वां मैच आज : टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी का आखिरी मौका, देखें कम्प्लीट मैच प्रीव्यू
Published:
3 min read

सीरीज में अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए चार मैचों में से भारत ने 3 और न्यूजीलैंड ने 1 में जीत हासिल की है।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 सीरीज का आखिरी मैच आज (31 जनवरी) खेला जाएगा। यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। दोनों ही टीमों को अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप खेलना है। उसके लिए दोनों के पास तैयारी का यह आखिरी मौका है। सीरीज के बाद दोनों टीमें सीधे टी20 वर्ल्ड कप में ही खेलेंगी।
टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी को होगा, जबकि फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। यह टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेंजबानी में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा घरेलू सीरीज पर भारतीय टीम ने पहले ही 3-1 से कब्जा जमा लिया है। चौथे मैच में इंडिया को 50 रनों से हार मिली थी। अब टीम इंडिया वापसी करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम भी 2026 T20 वर्ल्ड कप से पहले अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए सीरीज को जीत के साथ खत्म करना चाहती है।
भारतीय टीम की टेंशन
पिछले मैच में ओपनर अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हो गए थे। टीम इंडिया 216 रन का टारगेट चेज नहीं कर सकी थी। इससे साफ पता चलता है कि टीम को सिर्फ एक खिलाड़ी पर डिपेंड नहीं रहना चाहिए। ईशान किशन को बेंच पर बैठाने के फैसले पर भी बहस छिड़ गई। हालांकि ईशान चोट के कारण बाहर हुए थे।
तिलक अब भी अनफिट
दूसरी ओर तिलक वर्मा चोट के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह टीम में श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया, लेकिन उन्होंने इस सीरीज में अब तक एक भी T20 नहीं खेला है। बता दें अब तक तिलक वर्मा को फिट घोषित नहीं किया गया है।
पिच रिपोर्ट
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक 4 मेंस T20I मैच हुए हैं। भारत सिर्फ 1 बार हारा है। ब्लू टीम का यहां मजबूत रिकॉर्ड है। यह मैदान एक बैलेंस्ड पिच देता है। खेल आगे बढ़ता है तो पिच धीमी होती जाती है। इस मैदान पर जीतने के लिए पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाना होगा।
वेदर रिपोर्ट
तिरुवनंतपुरम में 31 जनवरी को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई पॉसिबिलिटी नहीं है। दिन का तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

हेड टू हेड
भारत की सरजमीं पर खेले गए 13 T20I में से 9 टीम इंडिया ने अपने नाम किए हैं। भारत में दोनों टीमों के बीच 4 T20I सीरीज खेली गई हैं। 2012 में न्यूजीलैंड को एक सीरीज जीत मिली थी। इसके बाद भारत ने लगातार 4 सीरीज जीती हैं।
घर पर लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीत
10 - भारत (2022-26) *
8 - ऑस्ट्रेलिया (2006-10)
7 - भारत (2019-22)
5 - पाकिस्तान (2008-18)
लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग
भारत में यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाया जाएगा। मोबाइल और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
टीम इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा/ अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की पॉसिबल प्लेइंग 11
डेवॉन कॉन्वे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरेल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमिसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी।

