बांग्लादेशी बोर्ड ने NOC वापस ली: मुस्तफिजुर को घुटने में चोट; PSL 2026 में रहमान 5 और राणा 4 मैच खेल चुके थे
Published: Updated:
2 min read

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने PSL 2026 सीजन में 5 मैच खेले, जिसमें 7 विकेट लिए थे। (@BCB)
स्पोर्ट्स डेस्क. बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 सीजन में आगे नहीं खेल पाएंगे। चोट के कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने उनकी NOC वापस ले ली है। उनके अलावा पेसर नाहिद राणा की NOC भी वापस ले ली गई है। यह दोनों PSL के इस सीजन में आगे नहीं खेल पाएंगे।
दरअसल, रहमान को इसी साल के शुरुआत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बाहर किया था। उन्हें 2026 के ऑक्शन में कोलकाता नाइड राइटर्स (KKR) ने 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था।
राणा को PSL 2026 के 4 मैच में 7 विकेट
इसके बाद तेज गेंदबाज रहमान को पाकिस्तानी लीग में लाहौर कलंदर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। जबकि नाहिद पेशावर जाल्मी के लिए खेल रहे थे। पाकिस्तानी लीग के मौजूदा सीजन में रहमान ने 5 मैच खेले थे, जिसमें 7 विकेट लिए थे। राणा ने 4 मैच में 7 विकेट लिए थे।
इसके बाद BCB ने दोनोंं को नेशनल ड्यूटी के लिए बुला लिया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज के बाद दोनों को पाकिस्तान वापस लौटना था औरPSL में आगे के मैच खेलने थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
रहमान घुटने की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के शुरुआती 2 वनडे नहीं खेल पाए थे। तीसरे वनडे में उन्होंने 5 विकेट लिए थे। जबकि राणा ने सीरीज के तीनों वनडे खेले, जिसमें 8 विकेट लिए।
चोट के चलते रहमान का NOC कैंसल
NOC को लेकर बांग्लादेशी बोर्ड ने कहा कि रहमान की चोट को लेकर मेडिकल टीम संतुष्ट नहीं है। चोट की स्थिति जानने के लिए रहमान का स्कैन होगा। इसके बाद उन्हें रिहैब पर जाना होगा। इसके चलते रहमान का NOC वापस लिया गया है। दूसरी ओर राणा का NOC वर्कलोड मैनेज के चलते कैंसल किया गया है।

