मुकुल पर प्रेशर बनाने की नाकाम कोशिश: WK रघुवंशी ने दो मैच में फ्लॉप रहने पर स्लेज किया, मुकुल मैच जिता लाए; VIDEO
Published:
2 min read

सोशल मीडिया पर KKR के विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो मुकुल चौधरी के पिछले दो मैच में फ्लॉप रहने को लेकर कमेंट कर रहे हैं। (वीडियो ग्रेब)
स्पोर्ट्स डेस्क. गुरुवार 9 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला हुआ। इसमें लखनऊ के मुकुल चौधरी ने मैच विनिंग पारी खेली। हालांकि, जब वो बैटिंग के लिए क्रीज पर पहुंचे तो KKR के विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी ने उन्हें नॉर्मव स्लेज भी किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
स्लेजिंग की वजह
यह मुकाबला बेहद रोमांचक स्थिति में था। KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की शुरुआत खराब रही। इसी दौरान जब मुकुल क्रीज पर आए तो अंगकृष ने मुकुल चौधरी को लेकर कुछ शब्द कहे। बाद में कमेंटेटर ने भी इसका जिक्र किया।
दरअसल, रघुवंशी ने मुकुल के पिछले दो मैच में फ्लॉप रहने को लेकर कमेंट किया। रघुवंशी ने कहा था- ये दो मैच में अच्छा नहीं खेल पाया। प्रेशर में है। बाद में यही बातें चर्चा का विषय बन गई।
क्या रघुवंशी ने कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ काम किया
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या BCCI इस मामले में कोई कदम उठाएगा? फिलहाल, बोर्ड ने इस पर कुछ नहीं कहा है। शायद यह घटना नॉर्मल स्लेजिंग है। अमूमन हर मैच में और खासतौर पर विकेटकीपर इस तरह के कमेंट करते रहते हैं। लिहाजा, बोर्ड भी संभवत: इसे गंभीरता से नहीं लेगा। ऐसी घटनाओं को ‘पार्ट ऑफ गेम’ की तरह ट्रीट किया जाता है।
IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में हर मैच पर मैच रेफरी की रिपोर्ट जाती है। यदि कोई खिलाड़ी कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करता है तो उस पर लेवल-1 या लेवल-2 की सजा दी जा सकती है। इसमें मैच फीस का जुर्माना, डिमेरिट पॉइंट्स या वॉर्निंग हो सकती है।
.jpg)
मुकुल की मैच विनिंग पारी

अब मैच की बात
KKR ने लखनऊ को 182 का टारगेट दिया था। लखनऊ की तरफ से मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। उनकी पारी में 7 छक्के और 2 चौके शामिल थे।
मुकुल की जिंदगी का मुश्किल सफर, वो सब जो आप जरूर जानना चाहेंगे...

