प्रैक्टिस के दौरान धोनी की इंजरी बढ़ी: IPL में अभी वापसी मुश्किल; कोच फ्लेमिंग बोले- जल्दबाजी की तो दिक्कत बढ़ सकती है
Published:
2 min read

CSK के अगले मैच से पहले कुछ दिनों का ब्रेक है। लेकिन मौजूदा हालत को देखकर लगता है कि धोनी की वापसी में अभी और देर से हो सकती है। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए बुरी खबर है। धोनी की वापसी अभी मुश्किल लग रही है। प्रैक्टिस के दौरान उनकी इंजरी और बढ़ गई, इसी वजह से उनकी रिकवरी में अभी और वक्त लग सकता है।
धोनी की इंजरी अपडेट
MS धोनी की मांसपेशियों में खिंचाव है। शुरुआत में उम्मीद थी कि वे कुछ हफ्तों में ठीक हो जाएंगे और टीम में वापस आ जाएंगे। लेकिन प्रैक्टिस के दौरान उनकी चोट फिर से बढ़ गई। इस वजह से अब उनका इलाज और सावधानी से किया जा रहा है। कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने पोस्ट मैच प्रेस मीट में कहा- अगर धोनी जल्दबाजी में मैदान पर लौटते हैं और इंजरी बढ़ गई, तो यह उनके लिए और भी गलत हो सकता है। इसलिए मेडिकल टीम उन्हें पूरी तरह फिट होने के बाद ही खेलने की सलाह दे रही है।
रिकवरी कैसी चल रही है?
धोनी अभी टीम के फिजियोथेरेपिस्ट के साथ लगातार रिहैब कर रहे हैं। वे हल्की ट्रेनिंग कर रहे हैं, जैसे कि थ्रोडाउन लेना और विकेटकीपिंग की हल्की प्रैक्टिस करना। इससे यह संकेत मिला था कि वह जल्द लौट सकते हैं, लेकिन अभी भी पूरी फिटनेस नहीं मिली है। CSK के बैटिंग कोच माइकल हसी ने कहा- धोनी तभी विकेटकीपिंग करेंगे जब वे पूरी तरह फिट होंगे।

8 मैच में 5 हार
धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स का यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। 8 में से 5 मैचों में टीम को हार मिली है। हाल ही में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच में भी CSK को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अब CSK के अगले मैच से पहले कुछ दिनों का ब्रेक है। इस दौरान टीम धोनी की फिटनेस पर नजर रखेगी। लेकिन मौजूदा हालत को देखकर लगता है कि उनकी वापसी अभी और देर से हो सकती है।

