सलमान की कप्तानी जा सकती: बाबर का करियर भी खतरे में; पाकिस्तान टीम T20 वर्ल्ड कप में फेल
Published: Updated:
3 min read

पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2026 लीग मैच में भारत से और सुपर 8 मैच में इंग्लैंड से हार गया है। (फोटो क्रेडिट - AI )
स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब परफॉर्मेंस के चलते पाकिस्तान टीम बाहर हो गई है। अब टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) बड़ा एक्शन लेते हुए सलमान अली आगा को कप्तानी से हटा सकता है।

नेट रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड आगे
पाकिस्तान ने सुपर 8 के आखिरी मैच में श्रीलंका को हराया, लेकिन खराब नेट रन रेट के चलते न्यूजीलैंड से आगे नहीं निकल पाया। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान को 64 रन से श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
कप्तानी से हटो सलमान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी टीम के परफॉर्मेंस से नाराज हैं। उन्हें शुरू में भरोसा दिलाया गया था कि टीम टूर्नामेंट में पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। साथ ही अच्छा परफॉर्म करेगी, लेकिन रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे।

जल्द आ सकता है फैसला
PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने सलमान अली आगा को T20 कप्तानी से हटाने का मन बना लिया है। इस बारे में हेड कोच माइक हेसन और सिलेक्टर्स से बात की जाएगी।
बाबर के टी20 करियर पर लग सकता है ब्रेक
बाबर आजम, उस्मान खान और कई दूसरे प्लेयर्स के T20 इंटरनेशनल करियर के बारे में भी फैसले लिए जा सकते हैं। वर्ल्ड कप के बाद इन खिलाड़ियों के T20 करियर पर रोक लग सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए कप्तान के दावेदारों में शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।

बाबर को भी कप्तानी छोड़नी पड़ी थी
इससे पहले बाबर आजम ने 1 अक्टूबर 2024 को कप्तानी छोड़ दी थी। बाबर को 2020 में सभी फॉर्मेट में कप्तान बनाया गया था। इसके बाद पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल और T20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पहुंचा था।
2023 ODI वर्ल्ड कप में खराब परफॉर्मेंस के बाद बाबर ने कप्तानी छोड़ दी थी। हालांकि PCB ने T20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले उन्हें व्हाइट-बॉल फॉर्मेट (वनडे-टी20) की कप्तानी फिर से दी थी। बावजूद इसके टीम T20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई थी। इंडिया और USA की टीम से हार के बाद पाकिस्तान आगे नहीं जा पाया था।
टी 20 वर्ल्ड कप से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें:


