मिचेल स्टार्क IPL में वापसी को तैयार: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी राहत, RR के खिलाफ एक मई को खेल सकते हैं; ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड की मंजूरी
Published:
2 min read

मिचेल स्टार्क नें IPL में अब तक वह 52 मैचों में 65 विकेट ले चुके हैं। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए अच्छी खबर आई है। टीम के पेसर मिचेल स्टार्क अब पूरी तरह फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें खेलने की मंजूरी दे दी है। उम्मीद है कि वो जल्द ही टीम से जुड़ जाएंगे और राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ एक मई को होने वाले मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
स्टार्क पहले भारत आकर ट्रेनिंग करेंगे और फिर मैच में उतरेंगे। DC चाहती है कि वो पूरी तरह फिट होकर ही वापसी करें ताकि आगे कोई इंजरी की दिक्कत न हो।
फिट होकर लौटे स्टार्क
मिचेल स्टार्क लंबे समय से इंजरी की वजह से बाहर चल रहे थे। उन्हें कंधे और कोहनी में दिक्कत थी, जो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के घरेलू सीजन के दौरान हुई थी। इसी वजह से वह IPL 2026 के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए।अब उन्होंने रिकवरी पूरी कर ली है और फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार्क धीरे-धीरे गेंदबाजी की स्पीड और वर्कलोड बढ़ा रहे हैं ताकि पूरी तरह मैच फिट हो सकें।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्यों अहम हैं स्टार्क
दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन में प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। टीम ने 6 मैचों में 3 जीत हासिल की हैं। ऐसे में स्टार्क की वापसी टीम के लिए बहुत बड़ी राहत होगी। वो नई गेंद से विकेट निकालने और पावरप्ले में दबाव बनाने के लिए जाने जाते हैं। पिछले सीजन में भी स्टार्क DC के लिए सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक रहे थे। उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे।

स्टार्क का IPL करियर
मिचेल स्टार्क नें IPL में अब तक वह 52 मैचों में 65 विकेट ले चुके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/35 रहा है।

