पाकिस्तान की सर्दी से मिचेल मार्श हैरान: कहा- स्वेटर कम पड़ गया, जैकेट कहां है
Published:
2 min read

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की T20 सीरीज खेली जा रही है।
स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पाकिस्तान में 3 मैच की T20 सीरीज खेल रही है। कप्तान मिचेल मार्श को इस वक्त पाकिस्तान की सर्दी से हैरान हैं। गर्म मौसम वाले हालात से निकले ऑस्ट्रेलियन यहां हल्की धूप, थोड़ी मस्ती और क्रिकेट का मजा लेना चाहते थे, लेकिन पाकिस्तान की ठंडी हवाओं ने उनकी उम्मीदों और ठंडी कर दीं। मैदान पर बल्लेबाजी की तैयारी और बॉडी में गर्मी लाने की कोशिश के बीच सर्दी ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की असली परीक्षा ले ली।
मजे की बात यह भी है कि पाकिस्तानी मीडिया मैच और प्रैक्टिस के बारे में सवाल कम और मौसम को लेकर ज्यादा जानना चाहता है। लेकिन, उनकी अंग्रेजी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की समझ से बाहर थी। एक-दो सवाल तो इतनी घटिया इंग्लिश में पूछे गए कि उनका मतलब ही कुछ और निकल रहा था और मार्श इन्हें समझ ही नहीं सके।

वेदर पर रिएक्शन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मार्श ने कहा- सच में, इतने सर्द मौसम का हमें अंदाजा नहीं था। मैं तो हल्के कपड़े लेकर आया था, अब लग रहा है कि पूरा स्वेटर, जैकेट और मफलर भी चाहिए। शायद अगली बार ऑस्ट्रेलिया से ही सर्दियों का स्टॉक लाऊं।

क्रिकेट की तैयारी और प्लानिंग
मार्श ने कहा- टीम में ज्यादातर खिलाड़ी वर्ल्ड कप स्क्वॉड के ही हैं और ये तीन T20I मैच प्रैक्टिस का बड़ा मौका हैं। खेल का प्लान तो अपनी जगह बस सदी के खिलाफ प्लान तैयार करना बाकी है। पाकिस्तान में हमेशा से अच्छे रहे हैं। शाहीन शाह अफरीदी तो बिलकुल मार्शमैलो की तरह हैं। मीठा नहीं, लेकिन सीधे दिल पर असर करता है।

