धुरंधर 2 से ज्यादा लंबा MI vs RCB मैच: 4 घंटे 23 मिनट मुकाबला चला; न सुपर ओवर- न बारिश तो देरी की वजह क्या रही
Published:
2 min read

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को वानखेड़े स्टेडियम में 18 रन से हरा दिया। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया मैच 4 घंटे 23 मिनट तक चला। खास बात ये है कि यह बिना किसी सुपर ओवर के सबसे लंबे मैचों में से एक माना जा रहा है। इस मुकाबले में RCB ने जीत हासिल की थी।
इस कारण मैच को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई। क्रिकेट एक्सपर्ट जॉय भट्टाचार्य ने भी इस पर मजेदार कमेंट किया। कहा- यह मैच तो “धुरंधर 2” फिल्म से भी लंबा हो गया।
7 बजे मैच शुरु हुआ
मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया यह मैच उम्मीद से काफी देर चला। मैच की शुरुआत शाम 7 बजे टॉस से हुई और आखिरी गेंद रात 11:45 बजे फेंकी गई।
आमतौर पर एक T20 मैच करीब 3 घंटे में खत्म हो जाता है, लेकिन यह मुकाबला तय समय से काफी ज्यादा लंबा खिंचा। मैच के दौरान न तो बारिश हुई और न कोई विवाद या फिर सुपर ओवर। सवाल ये है कि फिर ऐसा क्यों हुआ।
तो फिर देरी क्यों हुई
मैच के बीच रोहित में शर्मा इंजर्ड हो गए। इसके चलते कुछ समय के लिए खेल रोकना पड़ा। इसके अलावा, पहली पारी में बाॅल बदलने में भी काफी समय लगा।
साथ ही, मैच के दौरान कई बार वाइड बॉल रिव्यू (Wide Review) भी लिए गए। ये भी देरी की एक वजह रही।
दोनों टीमों की तरफ से काफी वाइड बॉल हुईं और फिर इन पर रिव्यू।
इस कारण मैच को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई। क्रिकेट एक्सपर्ट जॉय भट्टाचार्य ने भी इस पर मजेदार कमेंट किया और कहा- यह मैच “धुरंधर 2” फिल्म से भी लंबा हो गया।

RCB ने मुंबई को 18 रन से हराया
इस मुकाबले में बेंगलुरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से फिल सॉल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार ने अर्धशतक लगाए। टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम 222 रन ही बना सकी और 18 रन से मैच हार गई। हालांकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 71 रन की पारी खेली।

