मेरे साथ धोखा हुआ: मैरी कॉम ने डिवोर्स पर चुप्पी तोड़ी, कहा- मेरे कैरेक्टर पर सवाल किया गया
Published:
2 min read

बॉक्सिंग चैंपियन एमसी मैरी कॉम ने पहली बार अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ऑनलर कॉम से डिवोर्स लेना एक दर्दनाक फैसला था।
स्पोर्ट्स डेस्क. बॉक्सिंग चैंपियन एमसी मैरी कॉम ने पहली बार अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ओन्लर कॉम से डिवोर्स लेना एक दर्दनाक फैसला था। कपल का दिसंबर 2023 में तलाक हो गया था।
मेरे साथ धोखा हुआ
मैरी कॉम ने कहा - मेरे करियर में सब कुछ अच्छा चल रहा था। मैंने पैसे या प्रापर्टी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। फिर 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले मुझे चोट लग गई। मैं कई महीनों तक बिस्तर पर रहा। इस दौरान मुझे सच्चाई पता चली।
मेरे नाम की प्रॉपर्टी मेरे पति के नाम पर ट्रांसफर कर दी गई। जमीन गिरवी रखी गई। करोड़ों के लोन लिए गए। प्रॉपर्टी भी हमारे हाथ से निकल गई। मैंने इस बात का तमाशा नहीं बनाया। मैंने आपसी बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश की। बात नहीं बनी तो डिवोर्स का फैसला किया।

मुझे लालची बोला
मैरी ने आगे कहा- मैंने अपने पति को 2022 मणिपुर चुनाव में उतरने के लिए कहा। मुझे विलेन कहा गया। मेरी इमेज पर सवाल किया गया। सोशल मीडिया पर मुझे लालची कहा गया ।
पूरा ध्यान बच्चों और माता पिता पर
मैरी कॉम ने कहा - अब पूरा ध्यान बच्चों और माता पिता पर है। बच्चों के सामने कमजोर नहीं पड़ सकती। यही उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता है। मैं किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहतीं। सिर्फ शांति से अपनी जिंदगी जीना चाहती हूं।

6 बार की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन
मैरी कॉम और ओन्लर ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद 2005 में शादी की थी। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। बॉक्सर ने 2007 में जुड़वां बेटों को जन्म दिया। 2018 में कपल ने मर्लिन नाम की एक लड़की को गोद लिया। मैरी कॉम 6 बार की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट हैं।

