राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के 75 साल: मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल किया, शूटिंग इवेंट में क्रिकेटिंग सवाल पर आलोचना
Published:
2 min read

नई दिल्ली में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के 75 साल पूरे होने पर एक बड़ा प्रोग्राम रखा गया था।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के 75 साल पूरे होने पर नई दिल्ली में एक बड़ा प्रोग्राम रखा गया था। इस इवेंट में एक ऐसा सवाल पूछा गया, जिसने पूरा माहौल ही बदल दिया। ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर से यंग क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के बारे में राय पूछी गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हालांकि, मनु ने बेहद समझदारी और शांति से जवाब देकर सबका दिल जीत लिया।
पेरिस ओलंपिक 2 मेडल जीते
इस इवेंट में देश के टॉप शूटर्स और खेल से जुड़े कई बड़े नाम मौजूद थे। यह मौका खास तौर पर शूटिंग खेल की अचीवमेंट को सेलिब्रेट करने के लिए था, जिसमें मनु की पेरिस ओलंपिक 2024 में जीते गए दो मेडल भी शामिल थे।
वहीं- एक रिपोर्टर ने अचानक मनु भाकर से क्रिकेट के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के बारे में सवाल पूछ लिया। वैभव इन दिनों IPL में अच्छा कर रहे है। लेकिन इस इवेंट का फोकस शूटिंग था, ऐसे में यह सवाल कई लोगों को अजीब और गलत लगा।

क्रिकेट का सवाल पूछना गलत
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस सवाल की आलोचना की। लोगों का कहना था कि एक ओलंपिक मेडलिस्ट से किसी क्रिकेटर के बारे में पूछना उनके और उनके खेल के साथ गलत है। कुछ यूजर्स ने लिखा- क्रिकेट को पहले ही बहुत ज्यादा तवज्जो मिलती है, बाकी खेलों को भी नाम मिलना चाहिए।

मनु ने बात को संभाला
स्पोर्ट्स एक्सपर्ट जॉय भट्टाचार्य ने भी इस पर नाराजगी जताई। बोले- अगर अगली बार क्रिकेटर से मनु भाकर के बारे में पूछा जाए तो शायद तब लोगों को समझ आए कि यह कितना गलत है। हालांकि, मनु ने बिना नाराज हुए बहुत ही समझदारी से बात रखी। कहा- अगर किसी प्लेयर को सही गाइडेंस मिले और अच्छा माहौल मिले, तो उम्र कोई मायने नहीं रखती। टैलेंट किसी भी उम्र में बाहर आ सकता है।
उनका यह जवाब लोगों को काफी पसंद आया और मनु की तारीफ की। लोगों ने कहा कि मनु ने बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से बात को संभाला। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि क्या भारत में क्रिकेट की जरूरत से ज्यादा बात की जाती है? जबकि शूटिंग जैसे खेलों ने देश को ओलंपिक में कई मेडल दिलाए हैं, फिर भी उन्हें उतनी सुर्खियां नहीं मिलती।

