टाइगर पटौदी की बर्थ एनिवर्सरी: 20 की उम्र में एक आंख गंवाई, 21 में टीम इंडिया के कप्तान; पहली विदेशी सीरीज जिताई
Published:
2 min read

मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट के सबसे खास कप्तानों में गिने जाते हैं। 20 साल की उम्र में एक आंख की रोशनी जाने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी।
स्पोर्ट्स डेस्क. मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में गिने जाते हैं। 20 साल की उम्र में एक आंख की रोशनी जाने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। 21 की उम्र में भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली और इतिहास बना दिया। विदेशी जमीन पर भारतीय टीम को पहली टेस्ट जिताने वाले पटौदी का आज बर्थडे है। उनका जन्म 5 जनवरी 1941 को हुआ था।
बर्थ एनिवर्सरी पर देखें उनके जीवन का सफर…
मंसूर अली खान पटौदी ने बहुत कम उम्र में ही सफलता हासिल की। 5 जनवरी 1941 को भोपाल के एक शाही परिवार में जन्मे थे। मंसूर अली खान पटौदी को क्रिकेट की दुनिया में टाइगर पटौदी और नवाब पटौदी के नाम से भी जाना जाता था। (फोटो क्रेडिट - सोशल मीडिया)
मंसूर अली खान पटौदी को महज 21 साल की उम्र में टीम इंडिया की कप्तानी मिल गई थी। एक कार एक्सीडेंट में उन्होंने अपनी एक आंख गंवा दी थी। तब उनकी उम्र 20 साल ही थी। इसके बाद भी पटौदी ने क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने करियर में 46 टेस्ट खेले, जिसमें 40 मैच में टीम की कमान संभाली। उनकी कप्तानी में ही भारत ने 1967 में न्यूजीलैंड के खिलाफ विदेशी जमीन पर अपनी पहली टेस्ट जीती थी। (फोटो क्रेडिट - The Cricketer International)
मंसूर अली खान पटौदी के पिता खुद क्रिकेटर थे। उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए टाइगर पटौदी ने भी क्रिकेट को अपना करियर बनाया। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने 1957 में इंग्लैंड की काउंटी टीम ससेक्स के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू कर लिया था। (फोटो क्रेडिट - The Cricketer International)
टाइगर पटौदी को बेबाक कप्तान माना जाता था। उनकी कप्तानी में ही भारत को बेदी, प्रसन्ना, वेंकटराघवन और चंद्रशेखर की मशहूर स्पिन चौकड़ी मिली। पटौदी ने करियर में 46 टेस्ट खेले, जिसमें 35 के एवरेज से 2793 रन बनाए। इसमें 6 शतक शामिल रहे। (फोटो क्रेडिट - The Cricketer International)
मंसूर अली खान पटौदी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर से शादी की थी। उनका विवाह 27 दिसंबर 1968 को हुआ था। (फोटो क्रेडिट - सोशल मीडिया)
मंसूर अली खान पटौदी के तीन बच्चे हैं। इनके नाम सोहा अली खान, सबा अली खान और सैफ अली खान हैं। यह टाइगर पटौदी की कम्पलीट फैमिली फोटो है। (फोटो क्रेडिट - सोशल मीडिया)

