PM मोदी ने रणजी चैंपियन J&K की तारीफ: मन की बात में बोले- 70 साल बाद टाइटल जीतना बड़ी बात, वर्ल्ड कप विनर टीम इंडिया पर गर्व
Published:
3 min read

जम्मू-कश्मीर (पहली बार) ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी के फाइनल में कर्नाटक को हराकर अपना पहला खिताब जीता।
स्पोर्ट्स डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (29 मार्च) को 'मन की बात' संबोधन के दौरान इस महीने की खेल उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा- भारत ने जब टी20 वर्ल्ड कप ऐतिहासिक जीत तो देश में हर तरफ खुशी की लहर दौड़ गई। अपनी टीम की सफलता पर हम सभी को गर्व है।

टीम इंडिया पर मुझे गर्व है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- जब भारत ने T20 वर्ल्ड कप जीता तब पूरे देश में खुशी का माहौल था। हर किसी को टीम पर गर्व हुआ। पिछले महीने कर्नाटक के हुबली में जम्मू कश्मीर की टीम ने करीब 70 साल बाद अपना पहला रणजी ट्रॉफी टाइटल जीत लिया। टीम के कप्तान पारस डोगरा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह जीत सालों की मेहनत का नतीजा है।
UP के एथलीट गुलवीर सिंह की तारीफ
PM मोदी ने यह भी कहा - कश्मीर के यंग पेसर आकिब नबी डार की खूब चर्चा हो रही है। इस सीजन में 60 से ज्यादा विकेट लिए। वहां के युवाओं में खेल को लेकर जबरदस्त जुनून है। गुलमर्ग पहले से खेलो इंडिया का बड़ा सेंटर बन चुका है। अब फुटबॉल भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने UP के एथलीट गुलवीर सिंह की भी तारीफ की। गुलवीर ने न्यूयॉर्क सिटी हाफ मैराथन में तीसरी पोजिशन हासिल की। वे एक घंटे से कम समय में हाफ मैराथन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

J&K का पहला टाइटल
जम्मू-कश्मीर (पहली बार) ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी के फाइनल में कर्नाटक को हराकर अपना पहला खिताब जीता। 24 से 28 फरवरी 2026 तक चले इस फाइनल मैच में जम्मू और कश्मीर ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर जीत हासिल की।
भारत ने लगातार दूसरा T20 WC जीता
भारत लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी। टूर्नामेंट का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को हुआ। इसमें भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्त दी। संजू सैमसन ने 46 बॉल पर 89 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 4 और लोकल बॉय अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए।
भारतीय टीम ने 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। यह टूर्नामेंट का पहला सीजन भी था। इसके बाद टीम इंडिया ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीता। अब लगातार दूसरी बार टीम इंडिया चैम्पियन बनी है। कुल मिलाकर यह हमारा तीसरा टी20 वर्ल्ड कप है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
पंत फ्लॉप, अय्यर सुपरहिट: 2025 में करोड़ों में बिके प्लेयर्स का पूरा हिसाब-किताब; इस बार कैमरुन ग्रीन महंगे प्लेयर
आर्यमान बिड़ला RCB के चेयरमैन बने: कभी IPL में 30 लाख में बिके थे, कप्तान रजत पाटीदार के साथ रणजी खेल चुके हैं
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

