मैं आपको मैसेज करूंगा: राशिद खान का जवाब वायरल, फैन ने बिरयानी के लिए इनवाइट किया था; VIDEO
Published:
3 min read

राशिद खान IPL 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) के लिए खेलेंगे।
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 से पहले लेग-स्पिनर राशिद खान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे थे। एक फैन ने राशिद खान को बिरयानी के लिए इनवाइट किया। इस बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों के बीच हुई बातचीत इस समय ट्रेंड कर रही है।
राशिद का फ्रेंडली नेचर
दरअसल, ऑटोग्राफ देते समय एक फैन ने राशिद खान को बिरयानी के लिए घर बुलाया। इस पर राशिद ने मुस्कुराते हुए कहा- मैं आपको मैसेज करूंगा बिरयानी के लिए।” उनका जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े।

दोनों के बीच का कन्वर्सेशन
फैन ने कहा: आप मेरे घर आओ ना दावत के लिए।
राशिद बोले: जरूर आऊंगा।
फैन ने पूछा: क्या खाओगे, बिरयानी या कुछ और? और मैं आपको कैसे कॉन्टैक्ट करूं?
राशिद ने जवाब दिया: अपना ही घर है… मैं बिरयानी खाऊंगा, और मैं आपको खुद इंस्टाग्राम पर मैसेज करूंगा..
गुजरात टाइटंस के इंपॉर्टेंट प्लेयर
राशिद खान IPL 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) के लिए खेलेंगे। वे 2022 से ही GT का हिस्सा रहे हैं। 2023 में वे अच्छे फॉर्म में थे। उन्होंने 27 विकेट लिए थे। अब तक वे IPL में 150 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं।

पहले फेज में 20 मैच
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का शेड्यूल अनाउंस कर दिया गया है। टूर्नामेंट का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। पहले फेज में 20 मैच होंगे। पहला फेज 12 अप्रैल तक चलेगा।

10 टीम के बीच टक्कर
IPL 2026 में एक बार फिर 10 टीमों के बीच टाइटल की लड़ाई होगी। 16 दिसंबर, 2025 को सऊदी अरब के जेद्दाह और अबू धाबी में एक मिनी-ऑक्शन हुआ। सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमों को मजबूत करने के लिए कई खिलाड़ियों पर बोली लगाई।
RCB ने पिछला खिताब जीता
IPL 2025 का टाइटल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था। फाइनल मैच 3 जून, 2025 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया था। इस जीत के साथ RCB ने 17 साल में पहली बार IPL ट्रॉफी जीती।

फाइनल में पहले बैटिंग करते हुए RCB ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए। विराट कोहली ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवर में सिर्फ 184 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

