फ्लैश मत मारो, बच्चा हमारे साथ है: अगस्त्य की केयर करती दिखीं माहिका शर्मा; पैपराजी पर जताई नाराजगी, VIDEO
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क.29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में IPL 2026 का मैच मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया। इस दौरान एक प्यारा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा अगस्त्य को पापराजी से बचाती नजर आईं। अगस्त्य हार्दिक के बेटे हैं।
रास्ता दे दो, सामने कोई नहीं आएगा
जैसे ही माहिका और अगस्त्य स्टेडियम से बाहर आए, वहां फोटोग्राफर्स की भीड़ जमा हो गई। कैमरे के फ्लैश जलने लगे और हर कोई फोटो लेने के लिए आगे बढ़ने लगा। माहिका ने तुरंत कदम बढ़ाया। हार्दिक के बेटे के सामने खड़े होकर कहा-फ्लैश मत मारो अगस्त्य हमारे साथ है। इसके बाद उन्होंने कहा, रास्ता दे दो, सामने कोई नहीं आएगा। इतना ही नहीं, उन्होंने अगस्त्य की आंखें अपने हाथों से ढक कर फ्लैश से बचाया।
यह वीडियो इंटरनेट पर जल्दी ही वायरल हो गया। लोग माहिका की इस प्यारी और जिम्मेदार हरकत की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स लिखा- माहिका ने दिखा दिया कि बच्चे की सुरक्षा सबसे पहले है।
मैच की समरी
पहले बैटिंग करते हुए KKR ने 220 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 67 रन बनाए। अंगकृष रघुवंशी ने 51 रन की इनिंग खेली। जवाब में मुंबई ने 19.1 ओवर में 221 रन के टारगेट को पूरा कर लिया। IPL हिस्ट्री में यह MI का सबसे सफल रन चेज है। रोहित शर्मा और रेयन रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 148 रन जोड़े। रोहित ने 38 बॉल में 78 रन बनाए।

