अयोध्या में रामलला के दरबार पहुंचे पंत-गोयनका : IPL से पहले LSG टीम ने आशीर्वाद लिया; फोटो VIDEO वायरल
Published:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. IPl 2026 की शुरुआत से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका और टीम के कप्तान ऋषभ पंत अयोध्या में राम जन्म भूमि पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन कर टीम की सफलता के लिए प्रार्थना की।
क्या बोले संजीव गोयनका
मंदिर में पूजा के बाद संजीव गोयनका ने ANI से कहा- भगवान राम की पूजा कभी पूरी नहीं होती। IPL शुरू होने से पहले हम सभी ने यहां आकर आशीर्वाद लिया। भगवान राम की कृपा से सब कुछ सही होता है।

टीम की तैयारी और कोच पर पंत का बयान
ऋषभ पंत ने नए बॉलिंग कोच भरत अरुण को सराहा। कहा- फास्ट बॉलर्स के साथ कैंप बहुत अच्छा रहा। भारत अरुण सर के आने से टीम में काफी सुधार हुआ है। वह खिलाड़ियों के साथ अच्छा तालमेल बनाते हैं और उनका अनुभव टीम के लिए बहुत फायदेमंद है।


