LSG की जीत पर संजीव भावुक: आंसू छलके, ऋषभ पंत को गले लगाया; VIDEO वायरल
Published:
2 min read

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के ऑनर संजीव गोयनका।
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपनी पहली जीत दर्ज की। उसने रविवार (5 अप्रैल) को हुए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 5 विकेट से हराया। इस जीत के बाद टीम के ऑनर संजीव गोयनका भावुक हो गए। उनके खुशी के आंसू छलक पड़े। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
मैच जीतने के बाद संजीव मैदान पर आए और टीम के कप्तान ऋषभ पंत को गले भी लगाया। इसका भी वीडियो वायरल हो रहा है। यह इस सीजन में LSG की पहली जीत है। उसका यह दूसरा ही मैच था। लखनऊ टीम 2 पॉइंट्स के साथ 7वें नंबर पर पहुंच गई है।
पंत की मैच विनिंग फिफ्टी
मैच में हैदराबाद टीम ने 157 रन का टारगेट दिया था, जिसे लखनऊ टीम ने 5 विकेट गंवाकर चेज किया। LSG ने 160 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने मैच फिनिंग फिफ्टी लगाई। उन्होंने 50 बॉल पर नाबाद 68 रन की पारी खेली। इस पारी में 9 चौके लगाए।
ओपनर एडेन मार्करम ने 27 बॉल पर 45 रन की पारी खेली। आखिर में अब्दुल समद ने 12 पर 16 रन बनाए। हैदराबाद टीम के लिए हर्ष दुबे ने 2 विकेट लिए। ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार ने 1-1 विकेट लिया।
शमी प्लेयर ऑफ द मैच बने
हैदराबाद टीम ने 9 विकेट पर 156 रन बनाए। टीम ने 26 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। ओपनर अभिषेक शर्मा जीरो और ट्रेविस हेड 7 रन पर आउट हुए। दोनों विकेट मोहम्मद शमी ने लिए। हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 5वें विकेट के लिए 63 बॉल पर 116 रन की पार्टनरशिप कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। क्लासेन ने 41 बॉल पर 62 और नीतीश ने 33 बॉल पर 56 रन की पारी खेली।
लखनऊ टीम के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट लिए। दिग्वेश राठी और एम सिद्धार्थ को 1-1 सफलता मिली। शमी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

