लास एंजिलिस गेम्स 2028: 128 साल बाद क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी… 17 दिन में होंगे 351 मेडल इवेंट्स, जानिए सबकुछ
Published:
3 min read

भारतीय टी20 टीम। (AP)
ओलंपिक 2028 अमेरिका के लास एंजिलिस में होने हैं। यह गेम्स 14 से 30 जुलाई 2028 तक होंगे। कुल 17 दिन तक चलने वाले ओलंपिक 2028 में 31 खेलों को शामिल किया गया है। इसके अलावा 5 गेम्स को शामिल करने के लिए लास एंजिलिस ऑर्गेनाइजिंग कमेटी ऑफ ओलंपिक गेम्स (LAOCOG) ने प्रस्ताव भेजा है।
इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के मुताबिक, यह प्रस्तावित गेम्स क्रिकेट, फ्लैग फुटबॉल, बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, लैक्रोस और स्क्वैश हैं। हालांकि LAOCOG क्रिकेट को लेकर पूरी तरह से तैयार है।
लास एंजिलिस ओलंपिक में कुल 351 मेडल इवेंट्स होंगे। पिछली बार से यह 22 इवेंट्स ज्यादा हैं। यदि इस बार क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया गया तो यह एक रिकॉर्ड होगा।
Knock me for six! 🏏 Cricket was already an Olympic sport? 👀
— The Olympic Games (@Olympics) May 14, 2025
The game is making its comeback at the #LA28 Olympic Games, 128 years after its last appearance! 📚 Dive into the brief Olympic history of the game. 👇#Olympics | #Cricket | @ICC | @LA28 pic.twitter.com/5R6ujVZXR5
क्रिकेट में गोल्ड जीतने वाली ग्रेट ब्रिटेन अकेली टीम
इतिहास में ऐसा दूसरी बार होगा, जब क्रिकेट को ओलंपिक में जगह मिलेगी। इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक में पुरुष क्रिकेट को शामिल किया था। 1900 के ओलंपिक में सिर्फ दो क्रिकेट टीम फ्रांस और ग्रेट ब्रिटेन ही थीं। तब ब्रिटिश टीम ने गोल्ड मेडल जीता था।
2028 ओलंपिक की बड़ी बात यह भी रहेगी कि इसमें महिला क्रिकेट को भी शामिल किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब ओलंपिक में महिला क्रिकेट होगा। लास एंजिलिस गेम्स में क्रिकेट को टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।
इस इवेंट (क्रिकेट) में महिला और पुरुष की 6-6 टीमें शामिल होंगी। जो क्वालिफाइंग प्रोसेस से तय होंगी। टॉप-3 टीम को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल मिलेंगे।
The LA Memorial Coliseum is no stranger to greatness.
— LA28 (@LA28) May 9, 2025
And in 2028, this iconic landmark will make history as the only venue to host THREE Olympic Opening Ceremonies when it welcomes the Games in an exciting dual-venue celebration with the Stadium in Inglewood. 🎉@lacoliseum |… pic.twitter.com/R7VaR2nqxe
इस मैदान पर होंगे सभी क्रिकेट मुकाबले
लास एंजिलिस ओलंपिक कमेटी ने क्रिकेट मैचों के लिए वेन्यू भी तय कर लिया है। सभी मुकाबले अमेरिका के सदर्न कैलिफोर्निया के पोमोना शहर में खेले जाएंगे। यह वेन्यू लॉस एंजिल्स से करीब 50 किमी दूर है।
LA ओलंपिक में रहेंगे यह गेम्स
3x3 बास्केटबॉल, आर्चरी, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक, आर्टिस्टिक स्विमिंग, एथलेटिक्स, कैनो स्प्रिंट, कैनो स्लैलम, क्रिकेट, गोल्फ, घुड़सवारी, जूडो, टेकबॉल, टेनिस, टेबल टेनिस, ट्रायथलॉन, ट्रैम्पोलिन, डाइविंग, ताइक्वांडो, फुटबॉल, फेंसिंग, फ्लैग फुटबॉल, बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, बेसबॉल / सॉफ्टबॉल, बैडमिंटन, मैराथन स्विमिंग, मॉडर्न पेंटाथलॉन, रग्बी सेवन्स, रिदमिक जिमनास्टिक, रेसलिंग, रोइंग, लॅक्रॉस, वाटर पोलो, वेटलिफ्टिंग, वॉलीबॉल, शूटिंग, सर्फिंग, साइकिलिंग ट्रैक, साइकिलिंग बीएमएक्स फ्रीस्टाइल, साइकिलिंग बीएमएक्स रेसिंग, साइकिलिंग माउंटेन बाइक, साइकिलिंग रोड, सेलिंग, स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग, स्विमिंग, हैंडबॉल और हॉकी।

