राजनीति में आते ही पेस को बड़ी जिम्मेदारी: बंगाल चुनाव में BJP के स्टार प्रचारक बने; सरकार ने X कैटेगरी की सिक्योरिटी भी दी
Published:
2 min read

लिएंडर पेस टेनिस का एक लीजेंड्री नाम है। उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए कई अचीवमेंट्स अपने नाम किए हैं। उनके नाम ओलिंपिक में एक ब्रॉन्ज मेडल भी है।
नेशनल डेस्क: भारत के पूर्व टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए थे। पार्टी में आते ही उन्हें बंगाल चुनाव में स्टार प्रचारक बना दिया गया। अब उन्हें केंद्र सरकार की तरफ X कैटेगरी की सिक्योरिटी भी दे दी गई है।
बंगाल इलेक्शन में स्टार प्रचारक
पेस ने 31 मार्च को स्पोर्ट्स मिनिस्टर किरण रिजिजू की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी। रविवार को बीजेपी ने बंगाल चुनाव के मद्देनजर स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। मोदी और अमित शाह सहित इस लिस्ट में 40 नाम थे। हालांकि, सबसे ज्यादा फोकस लिएंडर पेस के नाम पर गया। जाहिर है कि उन्हें पार्टी जॉइन किए सिर्फ एक हफ्ते हुए हैं।

CISF के जवान सुरक्षा देंगे
सरकार की तरफ से उन्हें X कैटेगरी की सिक्योरिटी भी मिल गई है। इस कैटेगरी में CISF के जवान उन्हें 24 घंटे सुरक्षा देंगे। बंगाल इलेक्शन में पेस की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया है।
टेनिस के महानतम खिलाड़ी
लिएंडर पेस भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। उनका जन्म 17 जून 1973 को कोलकाता में हुआ था। 1996 के अटलांटा ओलिंपिक में उन्होंने टेनिस (सिंगल्स) में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वे डबल्स में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी भी रह चुके हैं।

