'चाइनामैन' कुलदीप की बारात: गोल्डन शेरवानी में घोड़ी चढ़े, कैफ-रिंकू का डांस, चहल ने दूल्हे के चेहरे पर हल्दी लगाई
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. अपनी खास बॉलिंग स्टाइल से चाइनामैन के नाम से मशहूर कुलदीप यादव ने शनिवार को मसूरी में शादी की। गोल्डन शेरवानी पहले कुलदीप घाेड़ी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचे। बारात में शामिल क्रिकेटर्स गुलाबी और सफेद रंग की पगड़ियां पहने नजर आए। गानों पर नाचते बाराती मसूरी में शादी के वेन्यू तक पहुंचे। यहां, क्रिकेटर ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा संग सात फेरे लिए। कपल शाही अंदाज में नजर आए।
संगीत में साथी क्रिकेटर्स का डांस
शादी में क्रिकेट के कई सितारे भी शामिल हुए। मोहम्मद कैफ, युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह को बारात में नाचते हुए देखा गया। इससे पहले, संगीत और कॉकटेल नाइट के दौरान भी खिलाड़ियों ने डांस किया था।
चहल ने हल्दी लगाई
शुक्रवार सुबह हल्दी की रस्म शुरू हुई। इस दौरान चहल सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। वह कभी कुलदीप के चेहरे पर हल्दी लगाते दिखे तो कभी ढोल की थाप पर डांस करते नजर आए।
शादी की फोटो - वीडियो देखें

कुलदीप यादव और वंशिका ने शाही अंदाज में वरमाला पहनाई।

कुलदीप यादव शेरवानी और सिर पर साफा पहने नजर आए।

कोच टी. दिलीप कुलदीप और वंशिका के साथ नजर आए।

कुलदीप और वंशिका ने शाही अंदाज में वरमाला पहनाई।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री शादी में शामिल हुए।

तिलक वर्मा और रिंकू सिंह ने साथ में फोटो खिंचवाई।
17 मार्च को रिसेप्शन
शादी के बाद कपल अपने होमटाउन कानपुर जाएगा। इसके बाद 17 मार्च को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। शादी के लिए कपल ने खास हैशटैग #Kulvansh चुना है, जिसमें कुलदीप के नाम का ‘कुल’ और वंशिका के नाम का ‘वंश’ जोड़ा गया है।
टी20 वर्ल्ड कप में बिजी
कुलदीप और वंशिका ने 4 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी। कपल की शादी पहले नवंबर 2025 को होनी थी। इंडियन टीम के बिजी शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप की वजह से डेट आगे बढ़ानी पड़ी।
कुलदीप और वंशिका की लव स्टोरी
वंशिका कानपुर से हैं। वे इस समय ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं। कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। एक इंटरव्यू में कुलदीप ने कहा था- वे किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी नहीं करेंगे। वे ऐसी लाइफ पार्टनर चाहते हैं, जो परिवार का ध्यान रख सके।

