कुलदीप-वंशिका की शादी 14 मार्च को मसूरी में: विराट कोहली और रोहित शर्मा बन सकते हैं मेहमान
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. कुलदीप यादव 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी करने जा रहे हैं। यह शादी उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में होगी। इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट के कई बड़े खिलाड़ी और VIP मेहमान शामिल हो सकते हैं। इनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे नाम शामिल हैं।
मसूरी में शादी की तैयारियां लगभग पूरी
मसूरी में कुलदीप और वंशिका की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी का आयोजन मसूरी के लग्जरी होटल “द सेवॉय” में किया जाएगा। इस होटल को तीन दिनों के लिए से बुक किया गया है।
होटल मैनेजमेंट के मुताबिक लगभग 80 कमरे मेहमानों के लिए रिजर्व किए गए हैं। इसके अलावा आसपास के अन्य लग्जरी होटल्स में भी बुकिंग की गई है, ताकि सभी खास मेहमान, परिवार के सदस्य और सुरक्षा कर्मियों के ठहरने की अच्छी व्यवस्था हो सके।

रोहित-विराट शादी में आ सकते है
इस शादी में टीम इंडिया के कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार- विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह मसूरी पहुंच सकते हैं। हालांकि इस शादी में सिर्फ करीबी दोस्त, परिवार और खास मेहमान ही शामिल होंगे।

बचपन की दोस्ती अब रिश्ते में बदलेगी
कुलदीप और वंशिका की कहानी काफी दिलचस्प है। दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों के परिवार उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में रहते हैं और उनके घरों के बीच लगभग तीन किलोमीटर की दूरी है।
कुलदीप कानपुर के लाल बंगला इलाके के रहने वाले हैं, जबकि वंशिका श्याम नगर में रहती हैं। वंशिका पेशे से LIC में एडमिनिस्ट्रेशन' पद पर काम करती हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से भी की है।
वंशिका लंबे समय से कुलदीप के जीवन का अहम हिस्सा रही हैं। कुलदीप के अंडर-19 क्रिकेट के दिनों से ही यह रिश्ता मजबूत रहा है।

2025 में हुई थी सगाई
कुलदीप और वंशिका की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी। शुरुआत में दोनों की शादी नवंबर 2025 में तय की गई थी, लेकिन उस समय कुलदीप टीम इंडिया के साथ T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में व्यस्त थे। इसी वजह से शादी को आगे बढ़ाकर मार्च 2026 में करने का फैसला लिया गया।

कॅरियर के शानदार दौर के बाद शादी
यह शादी कुलदीप यादव के क्रिकेट करियर के एक शानदार दौर के बाद हो रही है। हाल ही में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता, जिसमें कुलदीप टीम का अहम हिस्सा थे। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
लखनऊ में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन भी दिया जाएगा। यह कार्यक्रम होटल सेंट्रम में आयोजित होगा। इस रिसेप्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता और क्रिकेट जगत के लोग शामिल हो सकते हैं।

