विंटेज कार में कुलदीप-वंशिका की शाही एंट्री: CM योगी के पैर छुए, अखिलेश यादव ने गले लगाकर बधाई दी; रिसेप्शन पार्टी के फोटो-वीडियो
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. क्रिकेटर कुलदीप यादव ने शादी के बाद लखनऊ में रिसेप्शन पार्टी दी। यहां वंशिका के साथ उनकी एंट्री बेहद शानदार रही। यह कपल 1960 मॉडल की विंटेज रोल्स-रॉयस कार में सवार होकर पार्टी में पहुंचा। कुलदीप ब्लैक प्रिंस सूट में थे। वंशिका क्रीम साड़ी में दिखीं।
CM योगी के पैर छुए
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस रिसेप्शन में शामिल हुए। कुलदीप ने उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कपल को बुके दिया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी यहां नजर आए। अखिलेश ने कुलदीप को गले लगाया और शादी की बधाई दी।
क्रिकेट स्टार्स भी मौजूद
रिसेप्शन में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, शिखर धवन और रवींद्र जडेजा पहुंचे। सभी ने स्टेज पर जाकर कपल को शुभकामनाएं दीं।
टी20 वर्ल्ड कप में बिजी
कुलदीप और वंशिका ने 4 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी। कपल की शादी पहले नवंबर 2025 को होनी थी। इंडियन टीम के बिजी शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप की वजह से डेट आगे बढ़ानी पड़ी। 14 मार्च को मसूरी में दोनों ने सात फेरे लिए।
कुलदीप और वंशिका की लव स्टोरी
वंशिका कानपुर से हैं। वे इस समय ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं। कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। एक इंटरव्यू में कुलदीप ने कहा था- वे किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी नहीं करेंगे। वे ऐसी लाइफ पार्टनर चाहते हैं, जो परिवार का ध्यान रख सके।
रिसेप्शन की VIDEO - फोटो देखिए

कुलदीप ब्लैक प्रिंस सूट में दिखे। ( फोटो सोर्स - सोशल मीडिया )

वंशिका क्रीम साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। ( फोटो सोर्स - सोशल मीडिया )

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस रिसेप्शन में शामिल हुए। ( फोटो सोर्स - ANI)

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रिसेप्शन में पहुंचे। ( फोटो सोर्स - सोशल मीडिया )

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला कपल के साथ। ( फोटो सोर्स - सोशल मीडिया )

शिखर धवन और सोफी कुलदीप यादव के लखनऊ रिसेप्शन में शामिल हुए। ( फोटो सोर्स - सोशल मीडिया )

कुलदीप और वंशिका 1960 मॉडल की विंटेज रोल्स-रॉयस कार में पहुंचे। ( फोटो सोर्स - सोशल मीडिया )

