कृतिका कामरा- गौरव कपूर की वेडिंग रिसेप्शन PHOTOS: विद्या बालन से सचिन तेंदुलकर तक पहुंचे; कई क्रिकेटर्स भी शामिल हुए
Published:
2 min read

गौरव कपूर ने कृतिका कामरा से 11 मार्च को शादी की।
एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर ने 11 मार्च को शादी की। दोनों ने मुंबई स्थित घर में रजिस्टर मैरिज की। इसके बाद 12 मार्च को कृतिका-गौरव ने एक रिसेप्शन पार्टी रखी थी.जिसमें कई सेलेब्स और क्रिकेटर्स शामिल हुए।
रिसेप्शन में कृतिका ने सिंपल और एलिगेंट व्हाइट गाउन पहना था। इसे उन्होंने मिनिमम एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया। वहीं, गौरव ब्लैक टक्सीडो सूट में नजर आए।
कई बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेटर्स शामिल हुए…

फरहान अख्तर पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ पहुंचे। दोनों ने इस मौके पर ऑल-ब्लैक आउटफिट में नजर आए।

विद्या बालन पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ रिसेप्शन में शामिल हुईं। दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आया।

मलाइका अरोड़ा भी कृतिका-गौरव की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुईं। उन्होंने सिल्वर शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस पहना था।

अली फजल अपनी पत्नी ऋचा चड्ढा के साथ में नजर आए।

एक्ट्रेस लारा दत्ता पति और पूर्व टेनिस प्लेयर महेश भूपति के साथ रिसेप्शन में शामिल हुई।

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी रिसेप्शन में शामिल हुई।

एक्टर नसीरुद्दीन शाह पत्नी रत्ना पाठक शाह के साथ पार्टी में शामिल हुए। ।

सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ रिसेप्शन में शामिल हुए।

क्रिकेटर युवराज सिंह पत्नी हेजल के साथ पहुंचे।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग रिसेप्शन शामिल हुए।

क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे भी कृतिका-गौरव के रिसेप्शन में शामिल हुए।

कमेंटेटर हर्षा भोगले कृतिका-गौरव के रिसेप्शन में शामिल हुए।

पूर्व क्रिकेटर जहीर खान वाइफ सागरिका घाटगे के साथ रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए।
शादी की फोटोज भी देखें- Kritika-Gaurav Wedding In Photos: युवी-सहवाग समेत कई क्रिकेटर और बॉलीवुड सेलेब्स शामिल
कृतिका और गौरव की लव स्टोरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। कुछ समय तक दोस्त रहने के बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। काफी टाइम तक दोनों ने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा। पिछले साल कपल ने अपना रिश्ता पब्लिक किया था और इस साल शादी कर ली।

