Kritika-Gaurav Wedding In Photos: युवी-सहवाग समेत कई क्रिकेटर और बॉलीवुड सेलेब्स शामिल
Published:
2 min read

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने 11 मार्च को एक्टर और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर से शादी की। दोनों ने मुंबई स्थित घर में रजिस्टर मैरिज की। इसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद कपल ने आफ्टर पार्टी सेलिब्रेशन होस्ट किया।
शादी की तस्वीरें देखें…





इस खास मौके पर कृतिका ने अपने ही ब्रांड सिनाबार की चंदेरी साड़ी पहनी थी। इसे उनकी मां ने गिफ्ट में दिया था। वहीं, गौरव ने बंदगला सूट पहना था।
ये सेलिब्रिटी मेहमान बन पहुंचे
इस शादी में कपल के करीबी दोस्त और बॉलीवुड-क्रिकेट जगत की हस्तियां शामिल हुईं। इनमें फरहान अख्तर, मलाइका अरोड़ा, सोहा अली खान, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, जहीर खान, सागरिका घाटगे, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, मसाबा गुप्ता, सत्यदीप मिश्रा और अजीत अगरकर का नाम शामिल है।


शादी के बाद कपल की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी किया गया। कपल ने कहा- हम हमेशा से मानते आए हैं कि जीवन के सबसे यादगार पल वे होते हैं जो हम अपने करीबियों के साथ बिताते हैं। इस नए चैप्टर की शुरुआत करते हुए, हम मुंबई में अपने घर पर, अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी का जश्न मनाने के लिए बेहद आभारी हैं।
कृतिका और गौरव की लव स्टोरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। कुछ समय तक दोस्त रहने के बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। काफी टाइम तक दोनों ने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा। पिछले साल कपल ने अपना रिश्ता पब्लिक किया था और इस साल शादी कर ली।

