कोहली को अब डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने की जरूरत नहीं: कैफ ने कहा- कोहली 10 प्लेयर के बराबर: अकेले सामने वाली टीम को हरा सकते हैं
Published:
2 min read

विराट के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो (2025) से उन्होंने अपनी आखिरी 7 पारियों में 616 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 सेंचुरी और 3 फिफ्टी लगाई हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली एक बार फिर अपने शानदार फॉर्म को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने बेहतरीन बैटिंग की। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली की तारीफ की और कहा कि अब उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने की कोई जरूरत नहीं है। कैफ का मानना है कि विराट का जुनून, फिटनेस और देश के लिए खेलने की भूख आज भी वैसी ही है।
रन बनाकर लंदन लौट जाते हैं
कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- विराट अब ऐसे खिलाड़ी बन चुके हैं जो कभी-कभी ही मैदान पर दिखते हैं। हांलाकि जब भी आते हैं, रन बनाकर ही लौटते हैं। विराट आते हैं। रन बनाते हैं। फिर लंदन लौट जाते हैं। ऐसा करना बिल्कुल आसान नहीं होता, खासकर तब जब आप ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल रहे हों।
![]()
कैफ ने आगे कहा- विराट की सबसे बड़ी ताकत उनका जुनून है। उन्होंने बताया कि मैच प्रैक्टिस कोई भी खिलाड़ी कहीं से भी हासिल कर सकता है, लेकिन देश के लिए खेलने की जो आग विराट के अंदर है, वह कहीं नहीं मिलती। कैफ के मुताबिक, विराट की फिटनेस, एक्सपीरियंस, खेल की समझ और खुद की तैयारी उन्हें बाकी प्लेयर से अलग बनाती है। कैफ ने आगे कहा- विराट को घरेलू क्रिकेट खेलने की कोई जरूरत नहीं है। वह आखिरी मैच तक उम्मीद बने रहते हैं। ऐसा लगता है कि विराट अकेले ही सामने खड़ी 10 खिलाड़ियों की टीम को हरा सकते हैं।
3 मैच में 240 रन बनाए
हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज खेली गई थी। इस में विराट ने तीन पारी में 240 रन बनाए। तीसरे वनडे में उन्होंने 108 गेंदों में 124 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। हालांकि, भारत यह मैच हार गया। इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं।
)
7 मैच में 616 रन
अगर विराट के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो वह जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे (2025) के बाद से उन्होंने अपनी आखिरी 7 पारियों में 616 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 सेंचुरी और 3 फिफ्टी लगाई हैं।

