दिल्ली कैपिटल्स ने LSG को 6 विकेट से हराया: समीर रिजवी प्लेयर ऑफ द मैच बने; आज KKR vs SRH आमने सामने
Published:
3 min read

समीर रिजवी ने 47 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। (फोटो सोर्स- @IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हराया। यह मैच इकाना स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने बॉलिंग चुनी। पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ ने 142 रन का टारगेट दिया।

LSG 141 पर ऑलआउट
लखनऊ 105 रन पर 6 विकेट गंवाकर दबाव में आ गई। अब्दुल समद ने 36 और मिशेल मार्श ने 35 रन बनाकर टीम को 141 तक पहुंचाया। दिल्ली के लिए टी नटराजन और लुंगी एनगिडी ने 3-3 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए।

26 रन पर 4 विकेट
टारगेट का पीछा करते हुए केएल राहुल गोल्डन डक हो गए। अक्षर पटेल और नीतीश राणा भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। पावरप्ले में ही दिल्ली 4 विकेट खोकर मुश्किल में थी। समीर रिजवी ने 47 गेंदों पर नाबाद 70 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 32 बॉल में 39 रन बनाए। दोनों के बीच 119 रन की मैच विनिंग पार्टनरशिप हुई। रिजवी ने 18वें ओवर की पहली बॉल पर छक्का लगाकर मैच खत्म किया। प्लेयर ऑफ द मैच बने।
वहीं LSG से प्रिंस यादव ने 2 विकेट लिए। मोहसिन खान और मोहम्मद शमी को 1-1 विकेट मिला।

KKR vs SRH आज
आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस 7 बजे होगा। दोनों टीमों की शुरुआत इस सीजन में खराब रही है। SRH को पहले मैच में RCB ने हराया था। कोलकाता को MI के खिलाफ हार मिली थी।
हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मैच हुए हैं। इसमें KKR ने 19 मैच जीते हैं। SRH को 10 जीत मिली है। एक मैच टाई रहा था। इसे सुपर ओवर में KKR ने जीत लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
पंत फ्लॉप, अय्यर सुपरहिट: 2025 में करोड़ों में बिके प्लेयर्स का पूरा हिसाब-किताब; इस बार कैमरुन ग्रीन महंगे प्लेयर
आर्यमान बिड़ला RCB के चेयरमैन बने: कभी IPL में 30 लाख में बिके थे, कप्तान रजत पाटीदार के साथ रणजी खेल चुके हैं
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

