हैप्पी बर्थडे केएल राहुल: 10 साल की उम्र में ट्रेनिंग शुरू की, 22 में इंटरनेशनल डेब्यू, तस्वीरों में देखें KL की क्रिकेट जर्नी
Published:
3 min read

लोकेश राहुल ने अब तक (17 अप्रैल 2026) भारतीय टीम के लिए 233 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 9,678 रन बनाए हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. आज 18 अप्रैल को इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी शानदार बैटिंग, शांत स्वभाव और मैच जिताने वाली पारी के लिए मशहूर राहुल ने टीम इंडिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है। टेस्ट हो, वनडे हो या टी20... हर फॉर्मेट में उन्होंने अपने खेल से फैंस का दिल जीता है।

इस फोटो में राहुल अपनी मां के साथ नजर आ रहे है। फैमली के साथ घूमने गए थे, तब की है। केवल 5-6 साल के रहे होंगे।

युवा राहुल अपने बचपन की टीम के साथियों और कोच सैमुअल जयराज सर के साथ। यह फोटो स्कूल टाइम की है।

राहुल ने 10 साल की उम्र में क्रिकेट की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी।

केएल राहुल 12 साल की उम्र तक बेंगलुरु यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के लिए मैच खेलने लगे थे।

राहुल के पिता डॉ. के.एन. लोकेश, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक (NITK), सुरतकल में प्रोफेसर और पूर्व डायरेक्टर रह चुके हैं। उनकी मां राजेश्वरी, मेंगलुरु यूनिवर्सिटी में इतिहास की प्रोफेसर हैं।
राहुल के पिता, सुनील गावस्कर के फैन थे। इस कारण अपने बेटे का नाम गावस्कर के बेटे के नाम पर रखना चाह रहे थे। पिता केएन ने गलती से “रोहन” की जगह “राहुल” समझ लिया और इसी वजह से बेटे का नाम केएल राहुल पड़ गया।

राहुल 2010 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेले थे। उनके साथ खास दोस्त मयंक अग्रवाल हैं।

राहुल का 2013–14 का रणजी ट्रॉफी सीजन बहुत शानदार रहा, जिसमें उन्होंने 1,033 रन बनाए। उन्होंने कर्नाटक के लिए 337 रनों की पारी खेली थी।

केएल राहुल ने भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू 26 दिसंबर 2014 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में किया था। यह मैच 2014-15 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का हिस्सा था। अगले ही टेस्ट में उन्हें सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में ओपनिंग करने का मौका मिला। इसमें अपना पहला इंटरनेशनल शतक (110 रन) बनाया।

केएल राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना डेब्यू 11 अप्रैल 2013 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए किया था। यह मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था।

केएल राहुल ने 11 जून 2016 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अपना वनडे (ODI) डेब्यू किया था। अपने पहले ही मैच में राहुल ने सेंचुरी लगाई। वे डेब्यू वनडे शतक लगाने वाले भारतीय बने। उन्होंने 115 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। राहुल के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया था।
केएल राहुल ने भारत के लिए 18 जून 2016 को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल (T20I) डेब्यू किया था।

2025 सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ में खरीदा। राहुल ने 2018 में 14 गेंदों में सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई थी। साथ ही, उन्होंने 2020 में 670 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी जीती थी।
केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 को बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से शादी की। अथिया, मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं। दोनों की मुलाकात 2019 में दोस्तों के जरिए हुई थी और करीब 4 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी की।
24 मार्च 2025 को इस कपल के घर एक बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम इवारा (Evaarah) रखा गया।

