राहुल IPL में 150 रन बनाने वाले पहले इंडियन: 67 गेंदों में 152 रन बनाए; 264 का स्कोर डिफेंड नहीं कर सकी दिल्ली
Published:
3 min read

राहुल IPL में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।(फोटो सोर्स:IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किग्स के बीच खेले मैच में केएल राहुल ने ऐतिहासिक पारी खेल दी। उन्होंने 67 गेंदों में 152 रन बनाकर टीम को 264 के स्कोर तक पहुंचाया। वे IPL इतिहास में 150 रन बनाने वाले पहले इंडियन बन गए। इतने बड़े स्कोर के बावजूद दिल्ली की टीम मैच हार गई। पंजाब किंग्स ने ये स्कोर 7 बॉल रहते चेज कर लिया।
शुरुआत में मिला जीवनदान
राहुल जब 12 रन पर थे, तब उनका आसान कैच छूट गया। यह गलती पंजाब किग्स को भारी पड़ गई। इसके बाद राहुल ने कोई मौका नहीं छोड़ा और सिर्फ 47 गेंदों में शतक पूरा किया, जो DC के लिए सबसे तेज शतक है।

राहुल ने अपनी पारी में 9 छक्के और 16 चौके लगाए और आखिर तक नाबाद रहे। उन्होंने 26 गेंदों में अपना पहला पचास पूरा किया और अगला पचास सिर्फ 21 गेंदों में बना दिया। आखिरी के रन उन्होंने और भी तेजी से बनाए। उनकी पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 264/2 का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
रिकॉर्ड्स
- राहुल IPL में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।ॉ
- Delhi Capitals के लिए सबसे तेज शतक लगाया।
- IPL में अपने 6 शतक पूरे किए और क्रिस गेल की बराबरी की।
अब उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली (8 शतक) और जोस बटलर (7 शतक) हैं।
तीन टीमों के लिए शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी
राहुल IPL इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगाए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और अब दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए सेंचुरी लगाई है।
/crictoday/media/media_files/2026/04/25/kl-rahul-and-nitish-rana-2026-04-25-18-34-41.webp)
नितीश राणा के साथ बड़ी साझेदारी
इस मैच में नितीश राणा ने 44 गेंदों में 91 रन बनाए। दोनों के बीच 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई, जो IPL इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारियों में से एक है।

राहुल ने क्या कहा
इंनिग के बाद राहुल ने कहा- शुरुआत में बिना ज्यादा सोचे खेला और सिर्फ अच्छे शॉट लगाने पर ध्यान दिया। बाद में जरूरत के हिसाब से तेजी लाई और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
मैच की समरी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी DC ने शानदार खेल दिखाया। टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। केएल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 152 रन बनाए। यह IPL इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था।
265 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने शानदार शुरुआत की। पावरप्ले में ही टीम ने 116 रन बना दिए और मैच पर पकड़ मजबूत कर ली। ओपनर्स और मिडिल ऑर्डर ने लगातार बड़े शॉट लगाए।
प्रियांश आर्य ने 17 गेंद में 43 रन बनाए, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंद में 76 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 36 गेंद में नाबाद 71 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। पंजाब ने सिर्फ 18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
लुंगी एनगिडी के लिए एम्बुलेंस बुलानी पड़ी
दिल्ली के लुंगी एनगिडी कैच लेते समय चोटिल हो गए, जिसके कारण खेल थोड़ी देर रुका रहा। उन्हें बाहर ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलानी पड़ी। इसके बाद पंजाब ने तेज बल्लेबाजी जारी रखी और मैच पूरी तरह अपने नाम कर लिया।
रिकॉर्ड और इतिहास
यह IPL इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले भी पंजाब ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया था जब उन्होंने KKR के खिलाफ 262 रन चेज किए थे, लेकिन इस बार उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

