आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे KKR में शामिल: मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड थे; हर्षित राणा-पथिराना पर सस्पेंस
Published:
3 min read

सौरभ दुबे विदर्भ के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। ( फोटो सोर्स-@IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 से पहले KKR ने आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया है। हर्षित राणा और पथिराना के रिप्लेसमेंट पर अभी फैसला बाकी है। आकाश दीप इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उन्होंने IPL में 14 मैच खेलकर 10 विकेट लिए हैं।
कौन हैं सौरभ दुबे
28 साल के सौरभ दुबे विदर्भ के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। वे पहले सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं। अब तक IPL में डेब्यू नहीं किया हैं। दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन में दुबे अनसोल्ड रहे थे। उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपए थी।

द्रविड़ इम्प्रेस्ड
साल 2019 में टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ बांग्लादेश दौरे पर ‘ACC Emerging Teams Asia Cup’ के लिए गए थे। उन्होंने पहली बार सौरभ की बॉलिंग को करीब से देखा था। द्रविड़ उनसे काफी इम्प्रेस्ड हुए थे। बता दें IPL 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स (RR) के हेड कोच राहुल द्रविड़ थे।
हर्षित राणा और पथिराना पर फैसला बाकी
KKR ने अभी तक हर्षित राणा और मथीशा पथिराना के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। राणा घुटने की चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहेंगे। पथिराना की फिटनेस पर अभी भी अपडेट का इंतजार है।

RR में शनाका की एंट्री
वहीं राजस्थान रॉयल्स ने चोटिल सैम करन की जगह दसुन शनाका को टीम में शामिल किया है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान की जगह ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में शामिल किया था।
KKR का पहला मुकाबला
IPL 2026 का पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स अपना पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
PSL छोड़ IPL में दसुन शनाका की एंट्री: राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने; करार तोड़ने पर PCB चीफ नकवी बोले- एक्शन होगा
वरुण चक्रवर्ती को जान से मारने की धमकियां मिली थीं: बोले- कोविड पॉजिटिव होने के बाद IPL बीच में रुका, फैंस ने मुझे गुनहगार मान लिया
5 प्लेयर्स ने पाकिस्तान लीग छोड़ी: इनमें मुजरबानी-कॉर्बिन बॉश और कुसल मेंडिस शामिल; यहां इनके करियर ग्राफ
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

