KKR में नवदीप सैनी की एंट्री: हर्षित राणा बाहर, नाथन एलिस की जगह स्पेंसर जॉनसन ,यहां देखें IPL अपडेट्स
Published:
3 min read

नवदीप सैनी ने 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ अपना IPL डेब्यू किया। (फोटो सोर्स - IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में पेसर नवदीप सैनी को शामिल किया है। वे चोटिल हर्षित राणा की जगह खेलेंगे। हर्षित राणा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच के दौरान चोट लग गई थी। अब वे पूरे IPL सीजन से बाहर हो गए हैं। इससे पहले आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया था।
2019 में IPL डेब्यू
नवदीप सैनी ने 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ अपना IPL डेब्यू किया। अपने पहले ही सीजन में 13 मैच में 11 विकेट लिए। इसके बाद उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेला। अब तक IPL में उनके नाम 23 विकेट हैं।

पृथ्वीराज यारा की जगह कुलवंत खेजरोलिया
दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने पृथ्वीराज यारा की जगह कुलवंत खेजरोलिया को शामिल किया है। खेजरोलिया इससे पहले RCB, KKR और गुजरात के लिए खेल चुके हैं।

नाथन एलिस की जगह स्पेंसर जॉनसन
चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑस्ट्रेलियाई पेसर स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया है। वे चोटिल नाथन एलिस की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़े हैं। एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
इस बीच जसप्रीत बुमराह अपने वर्कलोड मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंच गए हैं। यहां वे अपनी स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर काम कर रहे हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
पंत फ्लॉप, अय्यर सुपरहिट: 2025 में करोड़ों में बिके प्लेयर्स का पूरा हिसाब-किताब; इस बार कैमरुन ग्रीन महंगे प्लेयर
आर्यमान बिड़ला RCB के चेयरमैन बने: कभी IPL में 30 लाख में बिके थे, कप्तान रजत पाटीदार के साथ रणजी खेल चुके हैं
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

