KKR को रिंकू का कॉन्फिडेंस बढ़ाना चाहिए था: मनोज तिवारी बोले- बैटिंग ऑर्डर चेंज करना गलत; रिंकू ने IPL 2026 में 6 मैच 79 रन बनाए
Published: Updated:
2 min read

IPL 2026 में रिंकू सिह ने 6 मैचों में सिर्फ 79 रन बनाए हैं। (फोटो सोर्स:सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 में रिंकू सिंह का बैट अब तक शांत रहा है। उन्होंने 6 मैचों में सिर्फ 79 रन बनाए हैं और वो अपने पुराने फॉर्म में बिल्कुल नहीं दिख रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में तो वो सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए और सिर्फ 2 गेंद ही खेल पाए।लेकिन बात सिर्फ खराब फॉर्म की नहीं है।
अब टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल उठ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उस मैच में बैटिंग ऑर्डर बदल दिया और रिंकू से पहले अनुकूल रॉय को भेज दिया। रिंकू को नंबर 7 पर भेजा गया, जो कई लोगों को सही नहीं लगा।
रिंकू का कॉन्फिडेंस कम होगा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने इस फैसले की खुलकर आलोचना की। उन्होंने Cricbuzz पर दिए इंटरव्यू में कहा- KKR को रिंकू का कॉन्फिडेंस बढ़ाना चाहिए था, लेकिन उल्टा उसे और गिरा दिया गया।
KKR ने पूरा बैटिंग ऑर्डर बदल दिया। अनुकूल को ऊपर भेज दिया। इसका मतलब आपने रिंकू को साफ संकेत दिया कि आपको उस पर भरोसा नहीं है। जबकि रिंकू इतने सालों से टीम का अहम खिलाड़ी रहा है।
उन्होंने आगे कहा- जब रिंकू आउट होकर वापस जा रहा था, वो पूरी तरह टूट चुका था। उसके चेहरे से साफ दिख रहा था कि वो अंदर से बहुत दुखी है।

10 वे नंबर पर कोलकाता
KKR की हालत इस सीजन में काफी खराब है। टीम ने अभी तक 6 मैच खेले हैं, लेकिन एक भी जीत नहीं मिली। सिर्फ 1 पॉइंट के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। अब KKR का अगला मैच 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल के खिलाफ ईडन गार्डन में खेला जाएगा।

