टेस्ट में गेंदबाजी रिकॉर्ड: हनुमान के भक्त ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले साउथ अफ्रीका के पहले क्रिकेटर बने
Published:
3 min read

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में करियर का 200वां टेस्ट विकेट लेने के बाद केशव महाराज। (AFP)
साउथ अफ्रीका के स्टार स्पिनर केशव महाराज ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए इतिहास रच दिया है। भगवान हनुमान जी के भक्त महाराज टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले पहले अफ्रीकी गेंदबाज बन गए हैं। यह अचीवमेंट उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन हासिल की।
भारतीय मूल के महाराज ने अपना 200वां शिकार जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन को बनाया। उन्होंने 34वें ओवर में एर्विन को विकेटकीपर काइल वेरेयन्ने के हाथों स्टंप आउट करवाया।
टेस्ट में महाराज का शानदार प्रदर्शन
इंटरनेशनल क्रिकेट में महाराज ने 2016 में डेब्यू किया था। उन्होंने पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट खेला था। तब से अब तक वे साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी की रीढ़ बन चुके हैं। उन्होंने अब तक (30 जून) कुल 59 टेस्ट में 202 विकेट लिए।
श्रीराम और हनुमान के भक्त हैं महाराज
महाराज के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे स्पिनर ह्यूग टेफील्ड हैं। उन्होंने अपने करियर में 170 टेस्ट विकेट लिए थे। महाराज ने उन्हें पहले ही पछाड़ दिया था। मगर अब वे 200 विकेट लेने वाले पहले अफ्रीकी स्पिनर बन गए हैं।
महाराज भगवान श्री राम और हनुमान जी के भक्त हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम बायो में भी यह बात स्पष्ट की है। महाराज अपने बैट पर ओम लिखकर खेलते हैं।
कप्तानी में भी शानदार हैं महाराज
इस मैच में केशव महाराज ने अफ्रीकी टीम की कप्तानी संभाली थी। इससे पहले भी वे टीम की कमान संभाल चुके हैं। कप्तानी का दबाव उनके प्रदर्शन में बिल्कुल भी नहीं दिखता है, बल्कि उन्होंने दमदार खेल दिखाया।
महाराज एक बाएं हाथ के स्पिनर हैं। वे किफायती गेंदबाजी के साथ-साथ विकेट निकालने की काबिलियत रखते हैं। महाराज मुश्किल हालात में भी रन रोकने और विकेट लेने में माहिर हैं।
महाराज का टेस्ट रिकॉर्ड (जून 2025 तक)
कुल टेस्ट मैच: 59
विकेट: 202
बेस्ट बॉलिंग: 7/32
5 विकेट: 10 बार
इकोनॉमी रेट: 3.10
एवरेज: 32.50
दोनों टीम के बीच बुलावायो टेस्ट जारी
साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला बुलावायो में 28 जून से खेला जा रहा है। अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 9 विकेट पर 418 रन बनाकर पारी घोषित की।
साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू करने वाले लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 153 रन बनाए। कोबिर्न बाॅश ने भी 100 रन बनाए। जिम्बाब्वे के बॉलर तनाका चिवंगा ने 4 विकेट लिए।
जवाब में जिम्बाब्वे की टीम पहली पारी में 216 रन पर सिमट गई। सीन विलियम्स ने 136 की पारी खेली। इनके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। अफ्रीका के गेंदबाज वियान मुल्डर ने 4 और केशव महाराज ने 3 विकेट लिए।

