तुम्हें डांस करते हुए देखकर कभी नहीं थकेंगे रूटी: जो रूट के बर्थडे पर राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया पुराना डांस VIDEO, चहल भी दिखे
Published:
2 min read

रूट डांस फ्लोर पर अच्छे मूव्स करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ युजवेंद्र चहल भी दिख रहे हैं। (फोटो क्रेडिट - स्क्रीन ग्रैब )
स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड के बैटर जो रूट ने 30 दिसंबर को 35वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनकी पूर्व IPL टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। वीडियो में रूट डांस फ्लोर पर अच्छे मूव्स करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ युजवेंद्र चहल भी दिख रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए रूट को जन्मदिन की बधाई दी। कैप्शन में लिखा- तुम्हें डांस करते हुए देखकर कभी नहीं थकेंगे, रूटी...

वीडियो देखिए
रूट डांस फ्लोर पर अच्छे मूव्स करते नजर आ रहे हैं।
टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड
रूट ने अब तक 162 टेस्ट मैच में 13,777 रन बनाए हैं। एवरेज 50 से ज्यादा का रहा। 40 सेन्चुरी और 66 हाफ-सेन्चुरी उनके नाम हैं।

10वें विकेट की बड़ी पार्टनरशिप
टेस्ट क्रिकेट में 10वें विकेट के लिए बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी रूट के नाम है। 2014 में भारत के खिलाफ रूट और जेम्स एंडरसन ने मिलकर 198 रन बनाए थे।
लगातार फिफ्टी का रिकॉर्ड
रूट टेस्ट क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 12 मैच में फिफ्टी बनाई थी। एबी डिविलियर्स भी उनके साथ टॉप पर हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच
रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 162 टेस्ट मैचों में 216 कैच लिए हैं। स्टीव स्मिथ 212 कैच के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

