WC टीम से बाहर होना ठीक ही रहा: जितेश शर्मा बोले- पिता के आखिरी वक्त में उनके साथ रहने का सुकून, कोई पछतावा नहीं
Published:
2 min read

साल 2025 में RCB में शामिल हुए जितेश शर्मा विराट कोहली को इंस्पिरेशन मानते हैं। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम में शामिल न होने से मैं दुखी था। अब मुझे कोई अफसोस नहीं है। पापा इस दुनिया से चले गए। इन दिनों में उनके साथ था... ये शब्द विकेटकीपर बैटर जितेश शर्मा के हैं। जितेश T20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं थे। अब उन्होंने इस मामले पर दिल की बात कही है।

जितेश शर्मा (विकेटकीपर-बल्लेबाज) और विराट कोहली 2025 IPL में RCB के लिए एक साथ खेले। टीम ने खिताब जीता।
पापा को मेरी जरुरत थी
न्यूज एजेंसी PTI को दिए एक इंटरव्यू में जितेश ने कहा- जब मुझे पता चला कि मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ तो मैं थोड़ा दुखी हुआ। मैं भी इंसान हूं। इसलिए मुझे बुरा लगा। उस समय पापा की तबीयत खराब थी। 1 फरवरी को वे इस दुनिया को अलविदा कह गए। मैं 7 दिन तक उनके साथ रहा। उनका ख्याल रखा। उनको मेरी जरूरत थी। इसलिए अब मुझे वर्ल्ड कप मिस करने का कोई अफसोस नहीं।

2016 में मुंबई इंडियंस, फिर पंजाब किंग्स (2022-2024) और 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेले।
भगवान का धन्यवाद
जितेश ने आखिर में कहा- मैं भगवान से धन्यवाद कहना चाता हूं। मुझे पापा के साथ समय बिताने का मौका मिला। फैमिली की रिस्पांसिबिलिटी मेरे कंधे पर आ गई है। मैं बड़ा बेटा हुं। मां और भाई का ख्याल रखना है। मैंने घर पर बैठकर वर्ल्ड कप के मैच देखे। टीवी पर देखने से प्रेशर था। अब IPL की तैयारी कर रहा हूं।

डिफेंडिंग चैंपियन के फिनिशर
T20 वर्ल्ड कप टीम में संजू सैमसन और ईशान किशन को विकेटकीपर की जगह दी गई थी। अब जितेश IPL 2026 की तैयारी कर रहे हैं। वह डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB ) के लिए खेलेंगे। पिछले सीजन में फिनिशर के तौर पर मैच विनिंग इंनिग खेली थी।
जितेश RCB के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर थे। उन्होंने 11 मैच में 37.28 की एवरेज और 176.35 की स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए थे।

जितेश ने RCB के लिए 11 मैच में 261 रन बनाए।
RCB VS सनराइजर्स हैदराबाद
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपना IPL 2026 कैंपेन 28 मार्च से शुरू करेगी। टीम का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा।

