इस IPL में विकेट नहीं मिलने से बुमराह परेशान: मैदान पर गुस्से में दिखे, 5 मैच में 0 विकेट; VIDEO वायरल
Published:
2 min read

बुमराह ने IPL में आखिरी विकेट पिछले सीजन में 30 मई 2025 को लिया था। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इस मैच में बुमराह ने 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया था। ठीक अगला मैच 2025 सीजन में बुमराह का आखिरी मुकाबला था, जिसमें 4 ओवर किए और कोई विकेट नहीं मिला। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के पेसर जसप्रीत बुमराह का परफॉर्मेंस अब तक कुछ खास नहीं रहा है। इस सीजन में एक भी विकेट न मिलने से उनका गुस्सा अब मैदान पर भी दिखने लगा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बुमराह वर्ल्ड के बेहतरीन पेसर माने जाते हैं, लेकिन IPL 2026 में उनका जादू अब तक नहीं चल पाया है। मौजूदा सीजन में बुमराह ने 5 मैच खेले और कोई विकेट नहीं लिया। यही वजह है कि वो काफी परेशान नजर आ रहे हैं।
RCB वाले मैच में गुस्से में दिखे
हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मैच का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बुमराह काफी गुस्से में दिख रहे हैं। वीडियो में वो पहले अपना बॉलिंग मार्कर उठाकर दूर फेंक देते हैं और फिर झुककर जमीन पर चिल्लाते नजर आते हैं। आमतौर पर शांत रहने वाले बुमराह को इस तरह देखकर फैंस भी हैरान रह गए।
4 ओवर में 35 रन दिए
बुमराह ने इस मैच में 4 ओवर में 35 रन दिए, जो ठीक-ठाक प्रदर्शन था, लेकिन उन्हें फिर भी कोई विकेट नहीं मिला।

बुमराह का IPL रिकॉर्ड
इस बॉलर ने IPL में अब तक 150 मैच खेले, जिसमें 183 विकेट लिए हैं। दो बार एक मैच में 5 और 3 बार 4 विकेट लिए हैं। IPL में बुमराह का बेस्ट परफॉर्मेंस 10 रन देकर 5 विकेट है।

