ODI पर ज्यादा फोकस करेगें बुमराह : टीम मैनेजमेंट कोई रिस्क नहीं लेना चाहता; वर्ल्ड कप 2027 से पहले 30 से 35 मैच खेले जाएंगे
Published:
2 min read

बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द फाइनल भी चुना गया था। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. पेसर जसप्रीत बुमराह अगले 18 महीने में T20 इंटरनेशनल मैच के बजाय ODI खेलने पर ज्यादा ध्यान देंगे। उनका मेन टारगेट ODI वर्ल्ड कप 2027 है। इसलिए टीम मैनेजमेंट उनके वर्कलोड को ध्यान में रखकर प्लान बना रहा है।
अक्टूबर-नवंबर 2027 में वर्ल्ड कप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, T20 सीरीज अब फ्यूचर में बुमराह की प्रायोरिटी नहीं होगी। अक्टूबर-नवंबर 2027 में होने वाले ODI वर्ल्ड कप के साथ वे 50 ओवर के फॉर्मेट पर फोकस करेंगे। इसके आलावा वे टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

बुमराह ओलंपिक में खेलना चाहते हैं
बुमराह 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में T20 फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं। ओलंपिक्स में क्रिकेट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। IPL खत्म होने के बाद भारत की ODI वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू हो जाएगी। बुमराह इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए बॉलिंग अटैक को लीड करेंगे।
2023 से 2026 तक कैसे मैनेज किया
IPL के बाद टीम मैनेजमेंट फ्यूचर के लिए रोडमैप बनाएगा। बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने का वही तरीका अपनाया जा सकता है जो 2023 से 2026 तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान अपनाया गया था। उस दौरान बुमराह ने कोई ODI नहीं खेला था। सिर्फ टेस्ट और T20I पर ध्यान दिया था ।
19 नवंबर, 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से बुमराह ने 42 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें 21 टेस्ट और 21 T20I शामिल हैं।

कोई रिस्क नहीं
BCCI के एक सोर्स के मुताबिक, बुमराह की फिटनेस भारत के बड़े टूर्नामेंट्स के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए उनके मैच को लेकर बहुत सावधानी बरती जाएगी। 2027 वर्ल्ड कप साइकिल के दौरान लगभग 30 से 35 ODI मैच खेले जाएंगे। टीम मैनेजमेंट कोई रिस्क नहीं ले रहा है।
ODI स्क्वॉड में भारत के पेसर्स के कोर ग्रुप में बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा होंगे। हर्षित राणा फिट होने के बाद टीम में शामिल हो सकते हैं।

