66 साल में पहली बार जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी जीती: पहली पारी में पिछड़ने के चलते कर्नाटक को शिकस्त; आकिब जीत के हीरो रहे
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. शनिवार (28 फरवरी) का दिन जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक रहा है। इस टीम ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 जीत ली है। यह जम्मू-कश्मीर टीम का पहला रणजी खिताब है। हुबली के KSCA ग्राउंड में खेले गए फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक के साथ ड्रॉ खेला। लेकिन, रूल्स के मुताबिक, पहली बारी में बढ़त लेने वाली जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया गया।
सवाल ये था कि....
नियम के मुताबिक, यदि रणजी ट्रॉफी का फाइनल ड्रॉ होता है तो पहली पारी में बढ़त के आधार पर विजेता घोषित किया जाता है। इस मैच में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे। जबकि कर्नाटक का स्कोर 293 ही था।
जम्मू-कश्मीर की दूसरी पारी 342/4 पर डिक्लेयर
मैच के पांचवें दिन पहले दो सेशन के बाद जम्मू-कश्मीर की टीम ने दूसरी पारी 4 विकेट पर 342 रन बनाकर डिक्लेयर कर दी। इस टीम ने कुल 633 रन की लीड बना ली थी।
कर्नाटक की दूसरी पारी बाकी थी, जिसका होना असंभव सा था। ऐसे में मैच ड्रॉ पर खत्म करने का ऐलान किया गया। इसके बाद पहली पारी में मिली लीड के लिहाज से जम्मू-कश्मीर को चैम्पियन घोषित किया गया।
आकिब नबी प्लेयर ऑफ द सीरीज
शुभम पुंदीर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहली पारी में 121 रन बनाए थे। दूसरी पारी में 4 रन ही बना सके। जम्मू-कश्मीर के ही पेसर आकिब नबी डार को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने 17 पारियों में सबसे ज्यादा 60 विकेट लिए।
पहली पारी में जम्मू-कश्मीर का विशाल स्कोर
जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 का बड़ा स्कोर बनाया था। शुभम पुंदीर ने 121 रन की पारी खेली। यावर हसन ने 88 और साहिल ने 72 रन बनाए। पारस डोगरा और कन्हैया वधावन ने 70-70 रन बनाए। अब्दुल समद ने 60 रन का योगदान दिया।
कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाक, शिखर शेट्टी और श्रेयस गोपाल को 1-1 विकेट मिला।
कर्नाटक 293 रन पर ऑलआउट
जबकि कर्नाटक की टीम पहली पारी में 293 रन पर ऑलआउट हुई थी। मयंक अग्रवाल ने 160, कृतिक कृष्णा ने 36 और श्रेयस गोपाल ने 27 रन बनाए। कर्नाटक फॉलोऑन टालने में कामयाब रही। जम्मू-कश्मीर की तरफ से आकिब नबी डार को 5, साहिल को 2 और युद्धवीर सिंह चरक को भी 2 विकेट मिले।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ये थीं
कर्नाटक: देवदत्त पडिकल (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, स्मरण रविरचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा, विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाक, शिखर शेट्टी और प्रसिद्ध कृष्णा।
जम्मू-कश्मीर: पारस डोगरा (कप्तान), कमरान इकबाल, यावर हसन, शुभम पुंदीर, अब्दुल समद, कन्हैया वधावन, अबिद मुश्ताक, आकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल और सुनील कुमार।

