43 साल के एंडरसन का दमदार प्रदर्शन: काउंटी में 5 विकेट लिए, 2 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ चुके
Published:
3 min read

जुलाई 2024 में जेम्स एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। ( फोटो सोर्स -@ECB)
स्पोर्ट्स डेस्क. क्रिकेट में आमतौर पर 43 साल की उम्र में संन्यास लेकर आराम कर रहे होते हैं, लेकिन जेम्स एंडरसन के साथ ऐसा नहीं है। इंग्लैंड के इस पूर्व पेसर की एक बिल्कुल ही अलग कहानी है। जुलाई 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके एंडरसन अभी काउंटी क्रिकेट खेल रहे। यहां भी दमदार प्रदर्शन करते दिख रहे हैं।
उन्होंने एक मैच में 13 ओवर गेंदबाजी की और 65 रन देकर 5 विकेट अपने नाम कर लिए। 43 की उम्र में ऐसा प्रदर्शन चौंकाने वाला है।

काउंटी में 5 विकेट
शुक्रवार (3 अप्रैल) से ही काउंटी क्रिकेट सीजन शुरू हुआ है। लंकाशायर का मैच नॉर्थम्पटनशायर से चल रहा है। लंकाशायर की कप्तानी करते हुए एंडरसन ने नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ पंजा खोला।
एंडरसन ने रिकार्डो वासकोन्सेलोस, कैल्विन हैरिसन, सैफ जाइब, जेम्स सेल्स और लुइस किम्बर को आउट किया। दूसरे दिन (4 अप्रैल) का खेल खत्म होने तक एंडरसन ने 13 ओवर में 64 रन देकर 5 विकेट लिए।

700+ टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड
एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 700 से ज्यादा विकेट लेने वाले अकेले पेसर हैं। अपने करियर में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज बैटर्स को भी काफी परेशान किया।
अब सिर्फ रेड बॉल पर फोकस
एंडरसन अब पूरी तरह से फर्स्ट-क्लास क्रिकेट पर ध्यान देंगे। अपनी फिटनेस और परफॉर्मेंस पर ध्यान देने के लिए ‘द हंड्रेड’ जैसे फॉर्मेट से दूरी बना ली है। पिछले सीजन में लंकाशायर के टेम्परेरी कप्तान थे। इस बार उन्हें परमानेंट कप्तान बनाया गया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
पंत फ्लॉप, अय्यर सुपरहिट: 2025 में करोड़ों में बिके प्लेयर्स का पूरा हिसाब-किताब; इस बार कैमरुन ग्रीन महंगे प्लेयर
आर्यमान बिड़ला RCB के चेयरमैन बने: कभी IPL में 30 लाख में बिके थे, कप्तान रजत पाटीदार के साथ रणजी खेल चुके हैं
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

