विकेट के पीछे बॉलर को समझने में दिक्कत होती थी: ईशान बोले- बतौर SRH कप्तान, मैदान पर रहकर फैसले लेना चाहता हूं; विकेटकीपिंग छोड़ी
Published:
2 min read

ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 91 रन की पारी खेली।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान ईशान किशन ने इस IPL सीजन में बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि विकेटकीपिंग करते हुए कप्तानी करना उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो रहा था। इसलिए अब वो मैदान में रहकर टीम को लीड करना ज्यादा बेहतर मानते हैं।
प्लेयर से मिसकम्युनिकेशन हो जाता था
ईशान किशन ने SRH और RR के पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन मे कहा- जब वो विकेटकीपिंग कर रहे थे, तब उन्हें अपने गेंदबाजों से ठीक से बात करने में दिक्कत हो रही थी। विकेट के पीछे रहते हुए हर समय गेंदबाजों को प्लान समझाना आसान नहीं होता। उन्होंने आगे कहा- कई बार ऐसा होता था कि मिसकम्युनिकेशन हो जाता था, बात प्लेयर तक सही से पहुंच नहीं पाती थी। इसी वजह से उन्होंने फैसला लिया कि वो विकेटकीपिंग छोड़कर फील्ड में रहकर कप्तानी करेंगे।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में ये बदलाव नजर आया। ईशान मैदान में ज्यादा एक्टिव नजर आए, गेंदबाजों से सीधे बात कर पाए और उसी हिसाब से फील्ड सेट कर पाए। इससे टीम को फायदा भी हुआ।

धोनी की बात अलग है
जहां एक तरफ एमएस धोनी जैसे कप्तान विकेट के पीछे रहकर भी शानदार तरीके से टीम को संभालते थे वहीं ईशान किशन ने माना कि हर खिलाड़ी का अपना अलग तरीका होता है। फिलहाल SRH के कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान टीम की कमान संभाल रहे हैं। उनका कहना है कि आगे भी वो इसी तरीके से कप्तानी करना पसंद करेंगे, क्योंकि इससे टीम को बेहतर रिजल्ट मिल रहा है।

मैच की समरी
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 216 रन बनाए। ईशान किशन ने 91 रन बनाए। जवाब में RR के तीन ओवर में 2 रन के अंदर 5 विकेट गिर गए। वैभव सूर्यवंशी इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और डग पर चलते बने। वैभव के अलावा ध्रुव जुरेल और प्रिटोरियस भी बिना खाता खोले चलते बने। RR की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई और मुकाबला 57 रन से हार गई।

