ईशान ने पावरप्ले में इतनी ज्यादा स्ट्राइक ली मैं बैटिंग देखता रहा: सूर्यकुमार मजाक में बोले- बल्लेबाजी से नाराज था, जीत ने सब भुला दिया
Published:
3 min read

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 5 T20I की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 7 विकेट से शिकस्त दी।
स्पोर्ट्स डेस्क. रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने ऐसा कमाल किया, जिसे फैंस लंबे वक्त तक याद रखेंगे। 210 का टारगेट था, शुरुआत में 2 विकेट जल्दी गिर गए। लेकिन इसके बाद ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर मैच का पूरा माहौल ही बदल दिया। मैच के बाद कप्तान सूर्या ने मजाकिया अंदाज में एक दिलचस्प बात बताई, जिसने सभी का दिल जीत लिया।
15 ओवर में टारगेट चेस किया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रायपुर में खेला गया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 209 रनों का टारगेट दिया। इंडिया की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। ने सिर्फ 6 रन पर अपने 2 अहम विकेट संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा गंवा दिए। ऐसा लग रहा था कि मैच भारत के हाथ से फिसल सकता है।
लेकिन इसके बाद मैदान पर आए किशन और उन्होंने ऐसी पारी खेली न्यूजीलैंड के गेंदबाज देखते ही रह गए। ईशान ने आते ही बड़े-बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए। पावरप्ले के 6 ओवरों में ही उन्होंने अकेले 56 रन बना दिए दिए। चौके-छक्कों की बरसात हो रही थी और स्कोर तेजी से आगे बढ़ रहा था। दूसरी तरफ नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे कप्तान सूर्यकुमार। ईशान इतनी तेजी से रन बना रहे थे कि सूर्या को पावरप्ले में ज्यादा बाॅल खेलने का मौका ही नहीं मिला।
किशन ने पता नहीं क्या खाया था
मैच के बाद सूर्या इंटरव्यू में कहा- वो थोड़ी देर के लिए ईशान से नाराज हो गए थे। इसके बाद मजाक में कहा, मुझे नहीं पता ईशान ने दोपहर में क्या खाया था या कौन सा प्री-वर्कआउट लिया था। मैंने किसी को 6 विकेट पर 2 रन से इस तरह बल्लेबाजी करते नहीं देखा। ईशान ने पावरप्ले में इतनी ज्यादा स्ट्राइक ले ली कि वो खुद बस खड़े होकर शॉट्स देखते रहा।
सूर्या ने आगे कहा 210 रन का टारगेट पूरा करना आसान नहीं होता। लेकिन यही वो क्रिकेट है जो टीम खेलना चाहती है। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों को खुलकर खेलना चाहिए और अपने तरीके से खुश रहना चाहिए। ईशान और सूर्या की इस शानदार साझेदारी की बदौलत भारत ने ये मैच जीत लिया।
ईशान ने सिर्फ 32 गेंदों में 76 रन बनाए। उनकी इस पारी ने भारत को मैच में पूरी तरह वापस ला दिया। जब ईशान आउट हुए, तब तक मैच भारत के कंट्रोल में आ चुका था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली और अपने अंदाज में बल्लेबाजी की। सूर्या ने 37 गेंदों में 82 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने हर तरह के शॉट लगाए स्कूप, पुल, कवर ड्राइव और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। ये पारी सूर्या के लिए भी खास थी, क्योंकि काफी समय बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगाया।
तीसरा मैच 25 जनवरी को होगा
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 5 T20I की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 7 विकेट से शिकस्त दी। इंडिया ने 209 रन का टारगेट 15.2 ओवर में चेज किया। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में हुआ। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच 25 जनवरी को खेला जाएगा। ये मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा।

