नेट्स पर भी सांस नहीं लेने देते जस्सी: ईशान किशन बोले- प्रैक्टिस में उन्हें ठीक से खेल लिया तो फिर खतरनाक बाउंसर झेलने पड़ते हैं
Published:
2 min read

जसप्रीत बुमराह अपनी गेंदबाजी से नेट्स में भी बल्लेबाजों को चैन की सांस नहीं लेने देते। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. जस्सी भाई चैन से सांस नहीं लेने देते... वो प्रैक्टिस सेशन में भी बिल्कुल रहम नहीं दिखाते। नेट्स में उनका सामना करना किसी इंटरनेशनल मैच खेलने जैसा है।
ये शब्द किसी और के नहीं बल्कि भारतीय विकेटकीपर बैटर और बुमराह के टीममेट ईशान किशन के हैं। उन्होंने स्लोगर्स पॉडकास्ट में यह इंटरस्टिंग बात कही।
वे रहम नही करते
ईशान किशन ने कहा- आमतौर पर प्रैक्टिस के दौरान बॉलर बल्लेबाजों को थोड़ी आसान गेंदें फेंकते हैं। खासकर जब पिच पर घास हो। बुमराह इस तरीके को नहीं मानते। अगर मैं उनकी गेंद को ठीक से खेल लेता हूं तो फौरन बाउंसर फेंकना शुरू कर देते हैं। मैं ये बात हर जगह कहता रहता हूं। यह सुनकर शायद बुमराह को बुरा भी लग सकता है। मेरे लिए नेट्स में उनका सामना करना बिल्कुल मैच खेलने जैसा है।
टीम इंडिया के 'पॉकेट डायनामाइट’ के नाम से मशहूर इस विकेटकीपर बैटर ने कहा - स्पिनर्स में युजवेंद्र चहल मुझे सबसे ज्यादा मुश्किल में डालते हैं। वे मेरी बैटिंग स्टाइल को अच्छी तरह समझ चुके हैं। पेसर में हमारे जस्सी जैसा कोई नहीं।
कमबैक हो तो ईशान जैसा
ईशान किशन इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में अच्छी परफॉर्मेंस दिखाई। साथ ही अपना पहला T20I शतक बनाया। तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवें T20 मैच में उन्होंने सिर्फ 43 गेंदों में 103 रन बनाए।
हालांकि, सीरीज की शुरुआत उनके लिए खास अच्छी नहीं रही थी। पहले T20 में वह सिर्फ 8 रन बना पाए थे। दूसरे मैच में 32 गेंदों में 76 रन बनाए। पूरी सीरीज में ईशान ने 4 पारियों में 215 रन बनाए। उनका एवरेज 53.75 और स्ट्राइक रेट 231.18 का रहा।
टी20 वर्ल्ड कप में टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।

