जस्सी के यॉर्कर से किशन इंजर्ड: कुछ देर प्रैक्टिस छोड़ी; अभिषेक को अस्पताल छुट्टी मिली; 15 को पाकिस्तान से मुकाबला
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के नेट्स सेशन में कुछ देर बाद टेंशन वाला माहौल दिखा। दरअसल, प्रैक्टिस के दौरान जसप्रीत बुमराह की तेज यॉर्कर ईशान किशन के पैर पर लग गई। ईशान कुछ देर के लिए लंगड़ाते हुए बाहर चले गए, लेकिन थोड़ी देर फिर बल्लेबाजी करते दिखे। वहीं बुमराह की फिटनेस ने भी टीम को राहत दी है।
क्या हुआ था
बुधवार को टीम इंडिया नेट्स कर रही थी। इसी दौरान बुमराह ने यॉर्कर की और ये ईशान के पैर पर जा लगी।गेंद लगते ही ईशान दर्द में दिखे और तुरंत बैटिंग रोक दी। वो लंगड़ाते हुए नेट्स से बाहर चले गए। वहां मौजूद खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को भी फिक्रमंद हो गए। हालांकि थोड़ी देर आराम करने के बाद ईशान वापस आए, लेकिन ज्यादा देर तक बैटिंग नहीं की। उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
बुमराह-किशान टीम के लिए जरुरी
ईशान इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टीम की फिक्र लाजिमी है। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि मामला ज्यादा बड़ा नहीं है। हालांकि असली स्थिति टीम मैनेजमेंट ही बताएगा।
दूसरी तरफ जसप्रीत का फुल रिदम में गेंदबाजी करना टीम के लिए बड़ी खुशखबरी है। वो पिछले मैच में नहीं खेले थे, जिससे फैंस थोड़ा परेशान थे। लेकिन अब वो लगातार दूसरे दिन पूरी रफ्तार से गेंदबाजी करते दिखे। इससे साफ है कि वो वापसी के लिए तैयार हैं। तिलक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की। कहा- बुमराह अब बेहतर हैं और नामीबिया के खिलाफ खेल सकते हैं। ये मैच उनके लिए पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले अच्छा मौका होगा।
अभिषेक भी अब रिकवरी मोड पर
एक और अपडेट अभिषेक शर्मा को लेकर है। वो पेट की परेशानी की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। अब उन्हें भी छुट्टी मिल गई है। हालांकि, वो पूरी तरह फिट हैं या नहीं, इस पर फैसला होना बाकी है। अगर वो नहीं खेल पाए तो संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। संजू ने नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी की और तैयार नजर आए।
सूर्या-कुलदीप की सेल्फी
वॉशिंगटन सुंदर भी अब फिट हो चुके हैं। उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में हिस्सा लिया। अभ्यास के बाद माहौल थोड़ा हल्का-फुल्का भी दिखा। सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और रिंकू सिंह ने सेल्फी ली।

