कमिंस की इंजरी के बाद हैदराबाद का कप्तान कौन: अभिषेक नंबर 1 बैटर, ईशान ने झारखंड को पहली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी दिलाई
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जल्द ही एक नए कप्तान की घोषणा कर सकती है। पैट कमिंस की बैक इंजरी को लेकर सस्पेंस अभी भी है। वे फर्स्ट हाफ में टीम की कप्तानी करते शायद ही दिखें। ऐसे में कप्तानी की रेस में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन शामिल हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईशान किशन इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं।

ईशान Vs अभिषेक
कमिंस की इंजरी
पैट कमिंस अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। ये इंजरी उन्हें 2025 से परेशान कर रही है। एशेज सीरीज के दौरान भी कमिंस परेशान थे। यही वजह है कि वे टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए। अब IPL के शुरुआती मैच में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है।

पैट कमिंस को एशेज सीरीज के दौरान पीठ के निचले हिस्से में लम्बर स्ट्रेस इंजरी हुई थी। (@CA)
ईशान आगे क्यों
ईशान किशन के पास कैप्टेंसी एक्सपीरिएंस है। उनके लीडरशिप में झारखंड पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी विनर बनी थी। टूर्नामेंट में उन्होंने 517 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 197.33 का रहा।
हालांकि, पिछले IPL सीजन में उनकी परफॉर्मेंस इनकंसिस्टेंट रही। हाल ही में उन्होंने अच्छा कमबैक किया। न्यूजीलैंड सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने कुल 532 रन बनाए। टीम की जीत में इंपॉर्टेंट रोल रहा ।
ईशान को टीम इंडिया में 'पॉकेट डायनामाइट' के नाम से जाना जाता है।

ईशान किशन ने 11 अप्रैल 2016 को गुजरात लायंस (GL) की ओर से पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेलते हुए अपना IPL डेब्यू किया।
अभिषेक शर्मा भी रेस में
दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा भी कप्तानी के बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। इंटरनेशनल टी20 में वे नंबर 1 बैटर भी रह चुके हैं। IPL में उन्होंने 77 मैच में 1816 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 160 से ज्यादा है। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में 45 पारियों में 1438 रन बना चुके हैं। स्ट्राइक रेट 190 से ऊपर है।
हार्ड हिटिंग के चलते अभिषेक को 'अभी सिक्स' नाम दिया गया है।
नो चेंजेस
अगर ईशान कप्तान बनते हैं तो टीम की ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव नहीं होगा। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड इनिंग की शुरुआत करते नजर आएंगे। ईशान नंबर 3 पर बैटिंग कर सकते हैं।

अभिषेक शर्मा ने IPL 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए अपना डेब्यू किया।
पहले फेज में 20 मैच
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का शेड्यूल अनाउंस कर दिया गया है। टूर्नामेंट का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। पहले फेज में 20 मैच होंगे। पहला फेज 12 अप्रैल तक चलेगा। IPL 2026 में एक बार फिर 10 टीमों के बीच टाइटल की लड़ाई होगी।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अब तक एक बार IPL का खिताब जीता है। टीम ने 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को फाइनल में हराकर यह ट्रॉफी अपने नाम की थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे

