हमारी मेहमाननवाजी को हल्के में मत लो: IPL में फॉरेन प्लेयर्स की मनमानी से गावस्कर नाराज, कहा- इन्हें ड्रॉप कर देना चाहिए
Published:
2 min read

जोश हेजलवुड नवंबर 2025 से हैमस्ट्रिंग के कारण क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। (फोटो सोर्स @CA)
स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्व क्रिकेट सुनील गावस्कर ने IPL 2026 के शुरुआती स्टेज में उपलब्ध नहीं रहने वाले विदेशी खिलाड़ियों की आलोचना की है। गावस्कर ने कहा- फॉरेन प्लेयर्स भारत की मेहमाननवाजी को फॉर ग्रांटेड ले रहे हैं। फ्रेंचाइजी को इन्हें ड्रॉप करना चाहिए।

प्लेयर्स इसे अपना हक समझ रहे
सुनील गावस्कर ने अपने कॉलम में लिखा- फ्रेंचाइजी प्लेयर्स को खुश रखने के लिए बहुत कुछ करती हैं। वे प्लेयर्स के फैमिली का खर्च तक उठाती हैं। हर सुविधा देती हैं। कुछ प्लेयर्स इसे अपना हक समझने लगते हैं।
'लिटिल मास्टर' के नाम से मशहूर गावस्कर ने कहा - प्लेयर्स जब अपनी मर्जी से आते-जाते हैं तो टीम प्लानिंग खराब हो जाती है। टीम ओनर भी उन्हे खुश रखने में कोई कमी नहीं छोड़ते। ये हमारी मेहमाननवाजी है। कुछ प्लेयर्स इसे फॉर ग्रांटेड ले लेते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर 'नॉट अवेलेबल'
इस बार मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे बड़े नाम IPL के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन प्लेयर्स के वर्कलोड मैनेजमेंट और इंजरी को देखते हुए पहले 3 मैच के लिए आराम दिया है। इसके अलावा पंजाब किंग्स के लॉकी फर्ग्यूसन भी निजी कारणों से शुरुआती मैच नहीं खेल पाएगे।
इंजरी से परेशान प्लेयर्स
IPL 2026 सीजन से पहले कई प्लेयर्स इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं। इनमें सैम करन, आकाश दीप और हर्षित राणा का नाम हैं। मथीशा पथिराना बाद में टीम में शामिल हो सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
वरुण चक्रवर्ती को जान से मारने की धमकियां मिली थीं: बोले- कोविड पॉजिटिव होने के बाद IPL बीच में रुका, फैंस ने मुझे गुनहगार मान लिया
5 प्लेयर्स ने पाकिस्तान लीग छोड़ी: इनमें मुजरबानी-कॉर्बिन बॉश और कुसल मेंडिस शामिल; यहां इनके करियर ग्राफ
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

