IPL 2026 में न्यू जनरेशन ऑन फायर: समीर, प्रियांश और वैभव बेस्ट फॉर्म में; अकेले दम पर मैच का रुख बदल रहे
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में हर बार की तरह इस बार भी बेस्ट यंग टैलेंट सामने आ रहे हैं। यंग बैटर के तो क्या ही कहने... उनके अटैकिंग गेम ने कई मौकोंं पर मैच का रिजल्ट ही बदल दिया। चाहे समीर रिजवी, प्रियांश आर्या या वैभव सूर्यवंशी जैसे प्लेयर ही क्यों न हों।
इस सीजन इनके बैट से ज्यादा रन बन रहे हैं। सीजन के शुरुआती 9 मैच में ही यह साफ हो गया है कि अब बैटिंग स्टाइल पूरी तरह बदल चुका है। यंग प्लेयर बिना डर के खेल रहे हैं।

न्यू जनरेशन ऑन फायर
चेन्नई और पंजाब के मैच में 2 यंग प्लेयर की कहानी देखने को मिली। आयुष म्हात्रे ने 43 बॉल में 73 रन बनाकर टीम को संभाला। दूसरी तरफ प्रियांश आर्या ने सिर्फ 11 बॉल में 39 रन बनाकर मैच की तस्वीर ही बदल दी। आर्या ने 3 चौके और 4 छक्के लगाकर पंजाब को सिर्फ 25 बॉल में 61 रन तक पहुंचा दिया था।

सूर्यवंशी इन बेस्ट फॉर्म
15 साल के वैभव सूर्यवंशी की कंसिस्टेंसी तो अभी भी बरकरार है। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 15 बॉल में फिफ्टी लगाई थी। अहमदाबाद में भी उन्होंने 18 बॉल में 31 रन बनाकर RR को तेज शुरुआत दी। इसके बाद टीम 210 रन तक पहुंची।

समीर रिजवी DC के हीरो
दिल्ली कैपिटल्स के लिए समीर रिजवी लगातार मैच विनर बन रहे हैं। उन्होंने लगातार 2 मैच में 70 नाबाद और 90 रन की पारी खेली। दोनों बार प्लेयर ऑफ द मैच बने। लखनऊ के खिलाफ मैच में शुरुआत स्लो रही। बाद में स्पिन के खिलाफ 4 चौके और 2 छक्के लगाकर मैच खत्म कर दिया।

रघुवंशी भी फॉर्म में
इस सीजन में कोलकाता नाईट राइडर (KKR) टीम भले ही स्ट्रगल कर रही है, लेकिन टीम के यंग प्लेयर अंगकृष रघुवंशी दमदार फॉर्म में हैं। उन्होंने लगातार 2 फिफ्टी लगाकर खुद को साबित किया है। अब यंग प्लेयर सिचुएशन के हिसाब से नहीं बल्कि अपने स्टाइल से मैच खेल रहे हैं। अटैकिंग शॉट और बिना प्रेसर का खेल इस नई जनरेशन की पहचान बन चुकी है।


